script

शनि के घर में है चंद्रमा, 10 अक्टूबर से पलटेगा इन 3 राशियों के भाग्य, आर्थिक परेशानी हो जाएगी दूर

locationभोपालPublished: Oct 10, 2019 11:41:29 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन……

01_1.png

aaj ka rashifal horoscope

भोपाल। 10 अक्टूबर दिन गुरुवार को कई राशियों का भाग्य चमकने वाला है। पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन शनि के घर में है चंद्रमा बैठा हुआ है। वहीं चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में रहेगा। शनि के घर में चंद्रमा का संचार मिथुन राशि वालों को छोड़कर अन्य राशियों के पक्ष में हैं। जानिए किन राशियों के लिए ये फलदायी होगा…

rashifal : सिंह राशि वालों का आज किस्मत देगी भरपूर साथ, साहस और बुद्धि होंगे चरम पर, ये रहें जरा संभलकर

वृषभ राशि

बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव संभव है। खुद के तौर- तरीके से सफलता पाएंगे। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे है। आर्थिक लाभ होगा।

Aaj ka rashifal 04 October : ग्रहों की बदलती चाल आज इन तीन राशि वालों पर डालेगी प्रभाव, जानिए आपका राशिफल

धनु राशि

अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते है। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

rashifal02.jpg

मीन राशि

साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो