तीन बड़े शुभ योग से चमक रही है इन 4 राशियों की किस्मत, मिल सकती है सरकारी नौकरी
जानिए कैसा रहेगा आज का दिन.......

भोपाल। 1 जुलाई दिन सोमवार को तीन शुभ योग बन रहे है। ज्योतिषाचार्य जगदीश शर्मा बताते है कि आज के तिथि और नक्षत्रों के योग से सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि दोनों योग बन रहे है। इन दोनों ही योगों के बनने से आज के दिन कुछ राशियों के लिए बड़ा दिन होने वाला है। इन योगों से मुख्यत मिथुन, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जानिए कैसा रहेगा इन राशियों का आज का दिन......
मिथुन राशि
आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। जो काम सहज ही निपट सकते हैं, उनको करने के लिए पूरी ताकत लगाना पड़ेगी। किसी चीज से समझोता करना पड़ सकता है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। बादामी रंग के प्रयोग से ज्यादा लाभ होगा।
कन्या राशि
कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे। जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने से सुकून मिलेगा। भवन की मरम्मत में धन लगेगा। पारिवारिक लोगों से नजदीकिया बढ़ेगी। आजीविका के साधनों में कमी आ सकती है। संचित धन खर्च होगा।

वृश्चिक राशि
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय पक्षधर है। उन्नती के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेगा। यात्रा निरस्त हो सकती है। अपने चंचल स्वभाव से सबको खुश रखेंगे। अपने से बड़ों की बातों को सुने उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।
धनु राशि
मिश्रित फलदाई समय चल रहा है। किसी अनजान से संबंध स्थापित होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है। पद में वृद्धि के योग बन रहे है। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ को अर्जित करेंगे। विशिष्ठ लोगों से मुलाकात से आत्मविश्वास में वृद्दि होगी। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा। किसी से दुश्मनी हो सकती है। प्रेम प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे।
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज