script150 साल बाद बना ऐसा महासंयोग, इन 5 राशियों पर छप्पर फाड़ के बरसेगा धन, बनेंगे करोड़पति | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology today 11 july 2019 | Patrika News

150 साल बाद बना ऐसा महासंयोग, इन 5 राशियों पर छप्पर फाड़ के बरसेगा धन, बनेंगे करोड़पति

locationभोपालPublished: Jul 11, 2019 12:42:05 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज का दिन…

rashifal

rashifal

भोपाल। 11 जुलाई दिन गुरुवार को कई राशियों के लिए किस्मत चमकाने वाला दिन हो सकता है। ज्योतिषाचार्य जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन सूर्य और चंद्रमा की शुभ स्थिति बन रही है। दोनों की शुभ स्थिति बनने से सिद्ध और साध्य नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जो कई राशियों के लिए फलदायी हो सकते हैं। आज के दिन स्वाती नक्षत्र का चंद्रमा स्थिर योग भी बना रहा है। जिससे कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए आज किस्मत चमकाने वाला दिन हो सकता है। जानिए कैसा रहेगा इन राशियों का आज का दिन….

aaj ka <a  href=
Rashifal ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/07/02_4821419-m.png”>

कन्या राशि

इन राशि के लोगों के जीवन में पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको उचित परिणाम नहीं मिल रहा, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी किसी कलात्मक अभिव्यक्ति को आगे बढ़ा सकते हैं और उससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। संतान के लिए समय अच्छा है उन्हें उन्नति के अवसर मिलेंगे।

तुला राशि

ये दिन तुला राशि के लिए काफी शुभ होने वाला है। इन राशि के लोगों को जहां एक ओर परिवार में आपकी आवश्यकता महसूस होगी। वहीं दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी आपकी आवश्यकता महसूस की जाएगी, इसलिए आपको दोनों के बीच सामंजस्य बिठाकर चलना होगा। अगर आप किसी कार्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह कार्य इस महीने पूरा हो जाएगा। आपको लाभ होगा।दिन की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। किसी अच्छे कार्य करने के लिए समय शुभ रहेगा।

aaj ka rashifal

धनु राशि

इन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। धन के मामले में ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान देंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक से आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके परिवार के ऊपर महालक्ष्मी देवी की कृपा रहेगी।

मकर राशि

इन राशि के जातकों पर इस समय किस्मत मेहरबान रहेगी। आपके द्वारा किए गए कार्य से खुश होकर किसी बड़े अधिकारी के द्वारा उपहार या सम्मान मिल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। जिससे आपके घर में धन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होगा।

aaj ka rashifal

कुंभ राशि

इन राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह कुछ कमजोर रह सकता है इसलिए अपने खाने-पीने पर और अपनी दिनचर्या पर पूर्ण रुप से ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। आप अपने परिवार में खुशियों का आनंद उठाएंगे। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो