scriptबन रहा है सबसे बड़ा राजयोग, इन राशियों की होगी हर इच्छा पूरी, किस्मत के दरवाजे खोल देगा ये योग | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology today 14 july 2019 | Patrika News

बन रहा है सबसे बड़ा राजयोग, इन राशियों की होगी हर इच्छा पूरी, किस्मत के दरवाजे खोल देगा ये योग

locationभोपालPublished: Jul 14, 2019 11:40:03 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

भोपाल। 14 जुलाई दिन रविवार को कई राशियों की किस्मत पूरी तरीके से साथ देगी। ज्योतिषाचार्य जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से ब्रह्म नाम का शुभ योग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेगा। जिसके चलते कन्या, कुंभ और मीन राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बाकी राशियों के लिए दिन ठीक रहेगा लेकिन काण नाम का एक अशुभ योग बनने से थोड़ा संभलकर हर काम को करना होगा। जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

aaj ka rashifal

कन्या राशि

क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा संभव है। फल का भोग लगाएं। संतान के कार्यों से सुखी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं में पूरी तरह से विराम लगेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें।

aaj ka rashifal

कुंभ राशि

परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें। दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव है। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। हलवे का भोग लगाएं।

मीन राशि

दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय अनुकलता का आभास होगा। अध्यन में आ रही बाधाएं दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो