दोपहर होते ही चमक जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत, होने जा रहे हैं मालामाल
शुभ योग से बदलेगी कई राशियों की किस्मत, जानिए कौन सी हैं वे राशियां...

भोपाल। 7 जुलाई दिन रविवार कई राशियों के लिए अच्छा दिन लेकर आया है। ज्योतिषाचार्य जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन ( aaj ka Rashifal )पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में चंद्रमा है। जिसके चलते छत्र नाम का शुभ योग बन रहा है। इस योग के बनने से मिथुन, कर्क, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है। बाकी राशियों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहना होगा। जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन.....

मिथुन राशि
अपनी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें अन्यथा जल्दबाजी में लिया फैसला परेशानी में डाल सकता है। अचल संपत्ति से लाभ होगा। कपड़ा व्यापारियों के लिए भी दिन अच्छा है। आज आपको अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा परंतु निश्चित रूप से आपको उचित फल प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ सारे मनमुटाव भुला कर प्यार के पल गुजार पाएंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध सुधरेंगे ।
कर्क राशि
दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। कोई नया काम शुरु करने में विलंब हो सकता है। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

कन्या राशि
कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। यात्रा सफल रहेगी, शुभ कायों में व्यय होगा। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति की होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे है।
तुला राशि
समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं। अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
वृश्चिक राशि
दोस्त और जीवनसाथी आप को सुकून और खुशी देंगे। नई योजनाओं को क्रियान्वित करने का बेहतरीन दिन है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें चोरी होने की संभावना है । नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और नई नौकरी के लिए प्रयास करने वालों को इंटरव्यू में सफलता मिलने के संकेत हैं। जीवन साथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है व स्वयं भी पेट के रोगों से सावधान रहें।
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज