scriptअगर आपकी राशि इन 5 में से कोई 1 है तो सालों बाद बना है ऐसा जबरदस्त संयोग | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today 22 august 2019 | Patrika News

अगर आपकी राशि इन 5 में से कोई 1 है तो सालों बाद बना है ऐसा जबरदस्त संयोग

locationभोपालPublished: Aug 22, 2019 11:47:26 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…..

01_2.png

aaj ka rashifa

भोपाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला है। हिंदुओं में इस त्योहार का अपना अलग ही महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद की अष्टमी तिथि पर कान्हा का जन्मदिन मनाया जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि इस बार जनमाष्टमी में वहीं संयोग बन रहा है जो द्वापर युग में अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण के जन्म के समय सूर्य और चंद्रमा उच्च भाव में विराजमान थे, ठीक इसी तरह इस साल की जन्माष्टमी पर भी रोहिणी नक्षत्र में ये अद्भुत संयोग बन रहा है। इस संयोग का कई राशियों पर भी असर पड़ेगा। जानिए कौन सी हैं वे राशि…..

aaj ka rashifa

मकर राशि

आपको अपने जीवन में बड़ी सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। कोशिश करें कि आपके द्वारा किए गए कार्यों से समाज में अधिक से अधिक लोगों का भला हो खुद से पहले दूसरों का भला करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका मन सामाजिक कार्य में अधिक लगेगा जिसके कारण आप अपने जीवन में तेजी से नई सफलताएं अर्जित करने में कामयाब होंगे।

कुंभ राशि

आने वाले दिनों में आपको कारोबार में सफलता मिलेगी, यदि आप करोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक होगा, जिससे आने वाले समय में करोड़ो का लाभ होगा। घर में सुख समृद्धि आएगी, संतान से जुड़ा कोई शुभ समचार मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और परेशानियां दूर होंगी।

aaj ka rashifa

मिथुन राशि

नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल पर ध्यान ना दें और प्रेम से बोला करें। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। परोपकार और सामाजिक कार्य आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा बहुत वक्त लगाएं, तो काफी सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस महीने आपको कार्यस्थल पर साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं वे पैसे वापस रोक सकते हैं। संपत्ति से संबंधित बड़े और विशेष मामले पाए जा सकते हैं। शिक्षित बेरोजगार नवयुवक जो इस दौरान कार्य की तलाश कर रहे हैं। उनको इस दौरान अपनी पसंद का कोई कार्य या नौकरी मिल सकती है।

तुला राशि

इस महीने में तुला राशि वाले थोड़ा सा सावधान रहें। किसी से भी मत लड़ो। किसी भी काम करने से पहले परिवार की सलाह लें। इस बार आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। सोचे हुए अधूरे काम पूरे होंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानी का निवारण भी संभव है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो