scriptआज इन राशियों के जातक बंपर लाभ से हो जाएंगे मालामाल | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 05 Sep 2019 | Patrika News

आज इन राशियों के जातक बंपर लाभ से हो जाएंगे मालामाल

locationभोपालPublished: Sep 04, 2019 08:03:21 pm

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि…

बृहस्पति की कृपा से कुंडली में बनता है राजयोग, जानें कैसे

बृहस्पति की कृपा से कुंडली में बनता है राजयोग, जानें कैसे

भोपाल। आज 5 सितंबर 2019 को बृहस्पतिवार का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना जाता है। इसीलिए इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है।

ज्योतिष में गुरु को विद्या का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं शुभ ग्रह होने के साथ ही ये भी मान्यता है कि यदि गुरु आपकी कुंडली के मध्य भाव में स्थित हैं यानि प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव में हैं, तो वे कुंडली को दोष रहित कर देते है।
गुरु का रंग पीला व रत्न पुखराज माना गया है। वहीं कुछ लोग पुखराज की जगह इसका सब्स्टीट्यूट सुनहला का भी उपयोग करते हैं। इस दिन के कारक देव श्री हरि विष्णु माने जाते हैं। साथ ही विद्या के कारक होने के कारण इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।
Vidya Devi Saraswatis Pooja-Urchin in schools
IMAGE CREDIT: patrika
आज का विशेष : Today Special – Hindu Panchang ( aaj ka Rashifal ) –
आज गुरुवार के दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। साथ ही आज पूरे दिन के बाद रात 04 बजकर 09 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। वहीं अनुराधा नक्षत्र में ही ज्येष्ठा गौरी की पूजा की जाएगी।
यह गणेशोत्सव का चौथा दिन है। इसके अलावा गुरुवार को मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग यानि यायीजयद योग सूर्योदय से रात 08:49 तक रहेगा। वहीं सारे काम बनाने वाला योग सर्वार्थसिद्धि योग रात 04:07 से अगली रात 04:09 तक रहेगा।
तारीख 5 सितंबर 2019 आज का पंचांग तिथि नक्षत्र:
माह – भाद्रपद
तिथि – सप्तमी – 20:51:24 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – गुरुवार
नक्षत्र – अनुराधा – 28:09:26 तक

आज के शुभ मुहूर्त
शुभ – 06:05 से 07:38
चर – 10:46 से 12:20
लाभ – 12:20 से 13:53
अमृत – 13:53 से 15:27
शुभ – 17:01 से 18:35
astrology facts Not only election but also gives success to lotus flower
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार बृहस्पति एक शुभ ग्रह है और यह कुंडली में स्थित 12 भावों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डालता है।

यह धनु और मीन राशि का स्वामी होता है और कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर इसकी नीच राशि मानी जाती है।
गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक होता है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी होता है।
MUST READ : राहु के खराब होने के संकेत! ग्रहों पर इसका प्रभाव और आप पर असर

Aaj ka rashifal 28 Aug: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल
05 September 2019 आज का राशिफल: Aaj Ka rashifal in hindi ( today rashifal : wednesday rashifal ) …
1. मेष राशि फल / aries Horoscope & Astrology of Today :

आज अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा नहीं किसी के सामने नहीं करें। जिन्हें आप अपना मानते हैं वे भी आपका खेल बिगाड़ने का काम कर सकते हैं।
कुल मिलकर आज आपका दिन काफी व्यस्त हो सकता है। इसके साथ ही आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ सकता है। अभी आपको अपने सहकर्मियों के सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है।

2. वृषभ राशि फल / tauras Horoscope & Astrology of Today :

यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। लेकिन नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर किसी बुजुर्ग महिला के साथ भी झगड़ा हो सकता है।
वहीं यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो यहां आपके लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। दिन सामान्य रहने के चलते आज आपको मेहनत का फल ज्यादा नहीं मिलेगा, किन्तु परिणाम जो भी हो, सकारात्मक होंगे।
rashifal according to krishna janmashtami 2019
3. मिथुन राशि फल / Gemini Horoscope & Astrology of Today :

अपने साहस को बटोरें और समय का अधिकतम लाभ उठाएं। लेकिन इस बात का अवश्य ध्यान रखें की इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे, उसे पूरा करना मुश्किल होगा।
यदि आप सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट के अनुभव से बाहर निकले, अन्यथा ये नुकसानदेह साबित होगा।

4. कर्क राशिफल / Cancer Horoscope & Astrology of Today :
आज धनागमन सहज होगा। आपकी नौकरी में तरक्की हो सकती है। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं।

पारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं, अत: सावधान रहें। कार्यस्थल पर सहकर्मियो से विरोध परेशानी में डाल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
MUST READ : प्रथम पूज्य श्रीगणेश के प्रसिद्ध मंदिर, जहां दर्शन करते ही खत्म हो जाती हैं परेशानियां!

Rashifal
IMAGE CREDIT: NET
5. सिंह राशिफल / Leo Horoscope & Astrology of Today :

जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। साथ ही किए गए वादों को निभाएं और दूसरों पर विश्वास करें। ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। ब्रेक-अप से बचने के लिए एक-दूसरे का यकीन न तोड़ें।
आज आप व्यापारिक संदर्भ में आप कार्य विस्तार योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। इसके साथ ही आज आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

6. कन्या राशिफल / Virgo Horoscope & Astrology of Today :

आप में से कुछ लोग वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगे।
नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता है। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है।

MUST READ : शुक्र का राशि परिवर्तन सितंबर 2019: इन पर आ रही है भारी आफत जबकि ये मालामाल…
25 july rashifal daily horoscope 2019
7. तुला राशिफल / Libra Horoscope & Astrology of Today :

आज के दिन तो शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। यह दिन आपको धनी और प्रसिद्ध बना सकता है। व्यापारिक और व्यवसायिक संदर्भ में आप मेहनती और प्रभावशाली व्यक्तियों की सहायता से अपनी स्थिति में सुधार करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको चोरों से सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है।
8. वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope & Astrology of Today :

आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। आप अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उनको प्रभावित करने के अवसरों का पूर्ण लाभ उठाएंगे।
सकारात्मक ऊर्जा के चलते उत्साह आपको साहस और बल प्रदान करेगा जिसके फलस्वरूप आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है। दिन भाग-दौड़ वाला हो सकता है।
aaj ka Rashifal
9. धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope & Astrology of Today :
आज आप अपने लक्ष्यों को वास्तविक जिम्मेदारियों के प्रकाश में स्वीकार करते हुए परिभाषित करेंगे। यात्रा लाभदायक होगी। नए संपर्क और संचार व्यवसाय को एक नवीन दिशा प्रदान कर सकते हैं।
आज आप अपना उन उपायों पर लगाएं जो आपको वित्तीय मामलों में आपको दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। आप अपनी सोच और सपने अपने प्रेमी से साझा करेंगे।

10. मकर राशिफल / Capricorn Horoscope & Astrology of Today :
आज कुछ वित्तीय बाधाएं हो सकती हैं और आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाई होगी। आपके लिए यह समय कठोर हो सकता हैं और आप कुछ काम पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं।
खर्चों के चलते आप बचत अथवा निवेश नहीं कर पाएंगे। व्यावसायियों को कुछ श्रम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन मित्र और शुभचिंतक अपना सहयोग देंगे।

Aaj ka rashifal 19 Aug: भोलेनाथ की कृपा से आज इन राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आप का राशिफल
11. कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope & Astrology of Today :
वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। इसके चलते आप अपने आत्मविश्वास को एक बार फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे जो सकारात्मक विकास को जन्म देगा।
यदि आप अपनी स्थिति को सुदृढ़ करना चाहते हैं, तो अपना ध्यान और समर्पण न खोएं। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं।

12. मीन राशिफल / Pisces Horoscope & Astrology of Today :

व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे और आप जब चाहें तब अपने साथी का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। यह समय नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने और केंद्रित रहने का है।
इसके बावजूद आप अपने कार्यस्थल पर नई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। आपकी योजनाओं को सहयोगी और सहकर्मी आसानी से समझ नही पाएंगे। कुल मिलाकर यह मिश्रित परिणामों की अवधि होगी। अचानक खर्चे का सामना करना पड़ सकता है।
ank jyotish today
05 September 2019 आज का अंक ज्योतिष: जानिये आज क्या कहता है आपका मूलांक – Aaj ka ank jyotish in hindi ( numerology ) …

मूलांक 1
आप सकारात्मक ऊर्जा के बीच कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे।
मूलांक 2
मन में अज्ञात भय के चलते तरह-तरह के विचार आएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। जो

मूलांक 3
दिन उतार चढ़ाव भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में समय आपके अनुकूल कम ही रहेगा। वर्तमान पर नजर रखें।
मूलांक 4
दिन व्यस्तता भरा रहेगा। मेहनत अधिक करें। साथ ही नई योजनाओं पर कार्य शुरू करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें।

मूलांक 5
आज धैर्य से कार्य करें। दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन विरोधियों से सावधान रहें।
best-numerology.jpg
मूलांक 6
दिन मिला जुला असर देगा। सावधानी से कार्य करें। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।


मूलांक 7
दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में समय अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 8
आज हर क्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों के सहयोग से नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं।

मूलांक 9
दिन मिला जुला असर देने वाला है। सावधानी के बीच नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे।
astrology facts Not only election but also gives success to lotus flower
numerology.png
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो