script72 घंटों में सूर्य से भी तेज चमक जाएगी इन 7 राशियों की किस्मत, बन रहा है चतुर्ग्रही योग | aaj ka rashifal in hindi horoscope astrology today 23 august 2019 | Patrika News

72 घंटों में सूर्य से भी तेज चमक जाएगी इन 7 राशियों की किस्मत, बन रहा है चतुर्ग्रही योग

locationभोपालPublished: Aug 23, 2019 11:50:18 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…..

01.png

rashifal

भोपाल। आने वाले दिनों में कई राशियों के जीवन में शुभ समय आने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के सिंह राशि में एक साथ आने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस योग का असर कई राशियों में देखने को मिलेगा। इससे पहले ये योग 23 जुलाई से 29 जुलाई के बीच कर्क राशि में, 3 अगस्त से 7 अगस्त के मध्य पुनः कर्क राशि में और अब 26 अगस्त से 8 सितंबर के मध्य सिंह राशि में बन था। अब यह योग सूर्य की राशि सिंह में बन रहा है इसलिए कई राशियों की किस्मत चमकेगी। जानिए कौन सी हैं वे राशि…..

Rashifal

मेष राशि

कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निश्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी। परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

वृषभ राशि

संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें। आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है, अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है।

rashifal011.jpg

कर्क राशि

अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। कार्य सिद्ध होंगे।

कन्या राशि

विवाह योग्य जातकों को लिए समय अनुकूल हैं। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।

Rashifal

तुला राशि

दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव हो सकता है। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय अनुकलता का आभास होगा।

धनु राशि

क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा संभव है। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि

बोलने से पहले सोचें। जूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा संभव है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो