scriptExit Poll के अनुसार भोपाल से दिग्विजय सिंह के लिए नहीं है अच्छी खबर! | according to exit poll sadhvi pragya won election from bhopal and digv | Patrika News

Exit Poll के अनुसार भोपाल से दिग्विजय सिंह के लिए नहीं है अच्छी खबर!

locationभोपालPublished: May 20, 2019 05:01:13 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

एग्जिट पोल में साध्वी प्रज्ञा का पलड़ा है भारी

digvijay
भोपाल. तमाम सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल आ गए हैं। सभी एजेंसियों ने मध्यप्रदेश में बीजेपी को बढ़त दिखाई है। वहीं अब मध्यप्रदेश के सीटवार आंकड़े भी आने लगे हैं। देश भर के लोगों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी भोपाल सीट पर थी। यहां कांग्रेस के दिग्विजय और बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के बीच लड़ाई है।
एग्जिट पोल के जो नतीजे आए हैं, उसके हिसाब से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा का पलड़ा भारी दिख रहा है। इंडिया टुडे और एक्सिस इंडिया के पोल के अनुसार दिग्विजय सिंह यहां से चुनाव हार रहे हैं। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार साध्वी चुनाव जीत रही हैं। एग्जिट पोल से तो यही लग रहा है कि बीजेपी ने जो यहां हिंदुत्व का कार्ड खेला था, वह सफल होती दिख रही है।
अभी वर्तमान में भी भोपाल सीट पर बीजेपी का कब्जा है। यहां से आलोक संजर सांसद हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है। साल 2014 के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार आलोक संजर को 7,14,178 मत मिले थे। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार पीसी शर्मा को 3,43,482 वोट मिले थे। पिछले चुनाव में भी हार-जीत का फासला करीब चार लाख का था।
वहीं, पीसी शर्मा की तुलना में दिग्विजय सिंह कद्दावर उम्मीदवार थे। दस सालों तक एमपी के सीएम भी रहे हैं। ऐसे में भोपाल से उनके उतरने के बाद बीजेपी ने अपनी रणनीति बदल उन्हें हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया। कथित रूप से कहा जाता है कि हिंदू आतंकवाद शब्द के जनक दिग्विजय सिंह ही हैं।
साथ ही मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी समेत कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद ही इस शब्द का प्रयोग किया गया था। बीजेपी ने भी जमानत पर चल रही साध्वी को दिग्विजय को घेरने के लिए यहां मैदान में उतार दिया। एग्जिट पोल के अऩुसार बीजेपी अपनी इस चाल में कामयाब होती दिख रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो