script

एबीवीपी ने राहुल का पुतला जलाया

locationभोपालPublished: Feb 20, 2016 04:38:00 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जेएनयु में देश विरोधी नारे लगाने वालों दोषियों के पक्ष में बोलने तथा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं बायतु विधायक कैलाश चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। एबीवीपी जिला संयोजक विकास चौधरी, छात्र संघ अध्यक्ष राहुल सारस्वत, तहसील प्रमुख कुलदीप चौधरी, लखविन्द्र खोसा, मोहित बंसल, देवेन्द्र पैंसिया आदि के नेतृत्व में पुतले को लेकर जुलूस निकाला।
अनूपगढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिन्दू क्रांति दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को कनॉट पैलेस चौक पर राष्ट्रविरोधियों और राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। इस मौके पर ए.बी.वी.पी. के तहसील प्रमुख देवेंद्र अग्रवाल, क्रांति दल जिलाध्यक्ष रजत शर्मा, बजरंग दल जिला सह संयोजक सुनील गोदारा, प्रमोद बिजारणियां, मनसुख, अभिषेक बिश्रोई, विशाल शर्मा, विकास, रजत कंकर, अवि चराया, पुनीत, राहुल, नीरज, सौरभ, भाजपा नेता जलन्धर ङ्क्षसह तूर आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो