scriptभाजपा की तरफ से प्रशासन लड़ रहा चुनाव – कांग्रेस | Administration is contesting elections on behalf of BJP - Congress | Patrika News

भाजपा की तरफ से प्रशासन लड़ रहा चुनाव – कांग्रेस

locationभोपालPublished: Oct 27, 2020 07:29:22 pm

Submitted by:

Arun Tiwari

दिग्विजय ने कहा शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं
कांग्रेस ने अब तक 250 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों की शिकायत की
 

digvijaya_singh_.jpg
भोपाल : प्रदेश में चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर लगातार राजनीति गरमा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और सांसद विवेक तन्खा भोपाल से लेकर दिल्ली तक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की भूमिका और प्रशासन के दुरुपयोग की लगातार शिकायत कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना मांग पत्र सौंपा। इस दौरान कार्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की प्रक्रिया जारी होने के कारण आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। उपचुनाव में भाजपा द्वारा प्रशासन तंत्र का लगातार दुरूपयोग किये जाने, अधिकारियों, कर्मचारियों पर दबाव बनाकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने और मतदाताओं को तरह-तरह से प्रभावित और प्रलोभित कर रही है। कांगे्रस प्रत्याशियों के बार-बार शिकायत करने के बाद भी उनके क्षेत्र में कई अनियमितताएं जारी हैं और पुलिस प्रशासन और अधिकारियों द्वारा न तो समस्याओं का निराकरण हो रहा है और न ही कोई ठोक कार्यवाही की जा रही है। दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि ये विरोध भाजपा सरकार के प्रशासन के खिलाफ है, चुनाव आयोग के खिलाफ नहीं। देर से चुनाव प्रचार में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कहा कि इस समय आईपीएल लीग चल रहा है और आखिरी ओवर में बेस्ट बल्लेबाज को ही मैदान में उतारा जाता है। दिग्विजय ने कहा कि हम सरकार में रहे ना रहे लेकिन हमें सरकार के दबाव में काम करने वाले अधिकारियों को ठीक करना आता है। चुनाव आयोग इस बात पर भी संज्ञान ले कि शिवराज जी किन अधिकारियों के साथ दवाब में काम करवा रहे हंै। भिंड, मुरैना, चम्बल में राजनीति न करे पुलिस। चुनाव आयोग स्थानांतरण पर रोक लगाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो