फिर बदलेगा मौसम, 26 जनवरी के बाद इन जगहों पर ठंड बढ़ने के साथ हो सकती है बूंदाबांदी
- चार साल बाद जनवरी में रात का तापमान सबसे ज्यादा
- पारा 15.9 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। राजधानी भोपाल में लगातार मौसम (weather forecast) अपने दो रंग दिखा रहा है। कोहरे के साथ होती दिन कि शुरुआत लोगों को ठंडक (weather update) महसूस कराती है तो, दिन में चढ़ता सूरज लोगों को गर्मी महसूस करा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश से गोवा तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बन गई है। इससे वातावरण में नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे राजधानी सहित मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाने लगे हैं।

हो सकती है बूंदाबांदी
वहीं बीते दो दिनों से रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, लेकिन दिन का तापमान कम होने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 22 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा। बादल छाएंगे और प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।
रात का तापमान ज्यादा
वहीं 26 जनवरी के बाद से एक बार फिर ठंड का असर तेज होने की संभावना बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 4 साल बाद यह जनवरी माह में रात का सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले 2017 में 24 जनवरी को रात का तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज