4 दिन बाद फिर शुरू होगा कड़ाके की ठंड का दौर, इन जगहों पर हो सकती है झमाझम बारिश
- दिन का पारा सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर
- रात का तापमान बढ़ेगा, बादल भी छाएंगे

भोपाल। राजधानी भोपाल में लगातार मौसम (weather fprecast) के दो रंग देखने को मिल रहे है। यहां पर सुबह ठंड (weather update) का दौर रहता है तो सूरज देवता चढ़ते ही दिन का तापमान बढ़ जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात और शुक्रवार से उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार से दिन और रात के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है।

तापमान में आएगी गिरावट
वहीं 25 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने के कारण 26 जनवरी से फिर तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस वजह से जनवरी के अंतिम सप्ताह में ठंड बढ़ सकती है। वहीं बात ग्वालियर शहर की करें तो यहां पर हवा के रुख में बदलाव होते ही दिन में सर्दी से राहत मिल गई। उत्तर की बजाय हवा उत्तरी पश्चिमी चल रही है। साथ ही नमी में गिरावट आई है। जिस कारण गुरुवार से कोहरे से भी राहत लोगों को मिल गई है।
यहां पर भी आने वाले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका अंचल में असर 24 जनवरी से देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्के बादल छाएंगे। साथ तापमान में गिरावट आएगी। इससे फिर से ठंड बढ़ेगी। धूप निकलती रहेगी।

हो सकती है बारिश
वहीं शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने वाला है। तीव्र आवृत्ति वाले इस वेदर सिस्टम से पंजाब, हरियाणा क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हवा के रुख में बदलाव आने से मध्य प्रदेश में भी वातावरण में नमी बढ़ने लगेगी। इससे बादल छाने लगेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के चलचे पूर्वी मप्र में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाएंगे।
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज