समूह की अध्यक्ष संगीता गुर्जुर ने बताया कि अभी आस-पास के लोगों से दूध खरीदकर महीने में करीब पचास किलो घी बनाकर बेच रहे हैं। डिमांड के हिसाब से ही घी की आपूर्ति की जा रही है। आम लोग भी मोबाइल नंबर 7898452949 पर कॉल कर घी खरीद सकते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ऋतुराज सिंह का कहना है कि घी की जिला प्रशासन मार्केटिंग कर रहा है। जिससे महिलाओं की आमदनी को बढ़ाया जा सके। जैसे डिमांड बढ़ेगी उसी हिसाब से उत्पादन बढ़ाया जाएगा।
टैक्स वसूली के साथ दस समूहों की आमदनी बढ़ी
पंचायतों में टैक्स वसूली के लिए इन्हीं महिलाओं को व्यवस्था दी गई है। इस कारण इस वित्तिय वर्ष में ही उनकी अच्छी आय हुई है। लगातार हो रहे नवाचारों से पड़रिया काछी में शिवा समूह की आशा मोरे आटिफिशियल ज्वेलरी और रेडीमेड कपड़े सप्लाई कर करीब 25 हजार रुपए महीना कमा रही हैं। वहीं गुनगा में दुर्गा समूह की साधना लोधी ब्यूटी पार्लर में अच्छा काम कर रही हैं। कलारा में कार्तिक समूह की रजनी विश्वकर्मा एयरटेल बैंक में बीसी से पंद्रह हजार रुपए महीना कमा रही हैं। इसी प्रकार अन्य महिलाएं लगातार अपनी आय बढ़ा रही हैं। अब घी से भी काफी आय होने की उम्मीद है।