scriptFact Check : ‘बिहार के बाद अब इस राज्य में भी लगेगा टोटल लॉकडाउन? पढ़िये सही जानकारी | after bihar madhya pradesh also lockdown again know Fact Check | Patrika News

Fact Check : ‘बिहार के बाद अब इस राज्य में भी लगेगा टोटल लॉकडाउन? पढ़िये सही जानकारी

locationभोपालPublished: Jul 15, 2020 04:48:10 pm

Submitted by:

Faiz

क्या मध्य प्रदेश में दौबारा लगेगा लॉकडाउन? जानिए सच

Fact Check News

Fact Check : ‘बिहार के बाद अब इस राज्य में भी लगेगा टोटल लॉकडाउन? पढ़िये सही जानकारी

भोपाल/ अनलॉक किये जाने के बाद मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की रफ्तार काफी तेज हो गई है। प्रदेश में मौजूदा संक्रमितों की संख्या के आधार पर मध्य प्रदेश देशभर में दूसरे पायदान पर आ पहुंचा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 19 हजार के पार निकल गई है। ऐसे में बिहार में पूर्णत लॉकडाउन घोषित किये जाने के बाद सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश में भी लॉकडाउन लगाए जाने को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। कई व्हाट्सएप ग्रुप्स और फेसबुक पर तो लॉकडाउन को लेकर सरकारी एडवाइजरी भी वायरल हो रही है।

 

पढ़ें ये खास खबर- बड़ी खबर : फरार आरोपी पत्रकार प्यारे मियां श्रीनगर से गिरफ्तार, MP पुलिस की बड़ी सफलता


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी ऐसी जानकारी

हालांकि, बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जहां एक तरफ प्रदेशभर में हर रविवार को टोटल लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा की जा चुकी है। साथ ही, प्रदेश के अधिक संक्रमित इलाकों को कंटेंटमेंट किया जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर इस तरह की जानकारी भी काफी तेजा से वायरल होने लगी कि, मध्य प्रदेश में गुरुवार 16 जुलाई से एक बार फिर प्रदेशभर में लॉकडाउन लगाया जाएगा।

 

पढ़ें ये खास खबर- जानलेवा साबित हुआ था लॉकडाउन, 70 दिनों में सामने आए सुसाइड के चौंकाने वाले मामले


सामने आया वायरल जानकारी का सच

https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1283316466775801858?ref_src=twsrc%5Etfw

इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुए इस तरह के किसी भी मेसेज को निराधार बताया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि, ‘विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों में खबर चल रही है कि, मध्य प्रदेश में कल से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। यह खबर पूर्णतः निराधार है। राज्य में लॉकडाउन को लेकर मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है।’ सीएम के इस ट्वीट से ये स्पष्ट है कि, बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लॉकडाउन के मैसेजेस पूर्णत निराधार हैं। सरकार ने प्रदेशबर में लॉकडाउन लगाने के संबंध में अब तक कोई निर्देश जारी नहीं किये हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- विकास दुबे से पहले महाकाल मंदिर से ही पकड़ाया था दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर प्रवेश मान


राजधानी को लेकर भी उड़ चुकी है अफवाह

इससे पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को लेकर भी जिले को पूर्ण रूप से लॉकडाउन किये जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। इस संबंध में दो दिन पूर्व कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तरह की किसी भी जानकारी को निराधार बताया था। हालांकि, खासतौर पर भोपाल शहर को लेकर कहा गया है कि, जिन इलाकों में कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। सिर्फ उन्हीं को खंटेंटमेंट किया जाएगा। इसी तर्ज पर शहर के इब्राहीम गंज इलाके को एक सप्ताह के लिए सील किया गया है।

//www.dailymotion.com/embed/video/x7v0q76?autoplay=1?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो