भोपाल

एग्जिट पोल के बाद कमलनाथ ने लोकसभा प्रत्याशियों के साथ की बैठक, नहीं पहुंचे दिग्विजय

भोपाल में लोकसभा प्रत्याशियों से सीएम कमलनाथ ने फीडबैक लिया है

भोपालMay 21, 2019 / 03:23 pm

Pawan Tiwari

भोपाल. लोकसभा चुनाव के नतीजे अभी आने बाकी हैं। लेकिन एग्जिट पोल के अऩुसार एक बार फिर से मोदी सरकार बन रही है। वहीं, कांग्रेस शासित मध्यप्रदेश में भी एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को ज्यादा फायदा नहीं होने जा रही है। एग्जिट पोल आने के बाद सीएम कमलनाथ ने लोकसभा प्रत्याशियों के साथ भोपाल में बैठक की है।
 

कमलनाथ लोकसभा प्रत्याशियों के साथ उनके क्षेत्र की स्थिति के बारे में बात की। उसके आधार पर आकलन करेंगे कि कांग्रेस जीत रही है कि नहीं। हालांकि इस बैठक में भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह नहीं पहुंचे। एग्जिट पोल आनेके बाद सीएम कमलनाथ यह दावा करते रहे हैं कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए हैं। 23 मई को नतीजे आएंगे तो कांग्रेस 21-22 सीटें मध्यप्रदेश में जीतेगी।
https://twitter.com/ANI/status/1130733347246706688?ref_src=twsrc%5Etfw
 

मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं, जिसमें 3 पर कांग्रेस का कब्जा है। 2014 में कांग्रेस ने 2 ही सीट जीती थी, बाद झाबुआ-रतलाम की सीट उपचुनाव में जीती थी। ऐसे में विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद कांग्रेस को उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव में उसे दोहराएगी।

गौरतलब है कि चुनाव से पूर्व कमलनाथ ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को यह टास्क दिए थे कि लोकसभा उम्मीदवारों को अपने-अपने क्षेत्र में लीड दिलवाए। कमलनाथ इस बैठक में इऩ्हीं चीजों पर उम्मीदवारों से फीडबैक ले रहे हैं कि उन्हें मंत्रियों से कितना सहयोग मिला। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सबसे ज्यादा फोकल मध्यप्रदेश पर ही किया था। उन्होंने सबसे ज्यादा 16 रैलियां यहां की हैं।
 

एग्जिट पोल के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलती हुईं दिखाई दे रही हैं। जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी हारते हुए दिख रहे हैं। साथ ही मुश्किल में गुना से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीट भी है।

Home / Bhopal / एग्जिट पोल के बाद कमलनाथ ने लोकसभा प्रत्याशियों के साथ की बैठक, नहीं पहुंचे दिग्विजय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.