script‘गद्दार रेट कार्ड’ के बाद फिर सुर्खियों में दिग्विजय सिंह, अब ट्विटर पर शेयर किया गीता के 18वें अध्याय का श्लोक | After Gaddar rate card digvijay Tweeted Geeta slok | Patrika News

‘गद्दार रेट कार्ड’ के बाद फिर सुर्खियों में दिग्विजय सिंह, अब ट्विटर पर शेयर किया गीता के 18वें अध्याय का श्लोक

locationभोपालPublished: Oct 21, 2020 06:01:29 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार दिग्विजय के सुर्खियों में रहने की वजह उनका एक ट्वीट है जिसमें उन्होंने गीता के श्लोक को ट्वीट को किया है…

card.png

भोपाल. मध्यप्रदेश की सियासत के माहिर खिलाड़ी माने जाने वाले दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वो अपने एक ट्वीट के कारण सुर्खियों में हैं। दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनावों से पहले ट्विटर पर गीता का एक श्लोक ट्वीट किया है। गीता के 18वें अध्याय के इस श्लोक में जाति की पहचान के बारे में बताया गया है। दिग्विजय के इस ट्वीट के अलग अलग मायने भी निकाले जा रहे हैं।

 

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1318725075470790656?ref_src=twsrc%5Etfw

दिग्विजय ने ट्वीट किया गीता का श्लोक
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर पर गीता के 18वें अध्याय का श्लोक शेयर किया है। श्लोक संस्कृत भाषा में है और उसमें बताया गया है कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, शूद्र व अन्य जातियों का विभाजन किस आधार पर किया गया है। यानी कि जाति की पहचान किस प्रकार से की जा सकती है। दिग्विजय के इस ट्वीट को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चाएं हो रही हैं और हर कोई अपने अपने तरीके से इस ट्वीट के मायने निकाल रहा है।

 

gaddar.png

‘गद्दार रेट कार्ड’ शेयर कर बटोरीं थीं सुर्खियां
बता दें कि गीता का श्लोक शेयर करने से पहले दिग्विजय सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर बीजेपी प्रत्याशियों का गद्दार रेट कार्ड भी शेयर किया था जिसे लेकर भी वो खासे सुर्खियों में रहे थे। दिग्विजय के गद्दार रेट कार्ड को लेकर बीजेपी ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करने की भी बात कही थी और रेट कार्ड में कमल निशान के उल्टे होने के कारण एफआईआर दर्ज कराने की भी बात कही थी। जो गद्दार रेट कार्ड दिग्विजय सिंह ने शेयर किए थे उनमें भाजपा प्रत्याशियों को पिछले विधानसभा चुनाव में मिले वोटों की संख्या लिखी हुई थी साथ ही ये वोटर्स की संख्या को 35 करोड़ से विभाजित कर एक वोट की कीमत भी बताई गई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो