भोपालPublished: Oct 12, 2023 09:01:20 pm
hitesh sharma
आयुर्वेद चिकित्सा बोर्ड में लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद रजिस्ट्रार डॉ. पंकज गुप्ता को भी हटा दिया गया था
भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई कर आयुर्वेद चिकित्सा बोर्ड के बाबू को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। बोर्ड में हुई लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद रजिस्ट्रार डॉ. पंकज गुप्ता को भी हटा दिया गया था। डॉ. को रीडर के रूप में पंडित खुशीलाल शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में पदस्थ थे। आचार संहिता से पहले शासन ने उन्हें इसके साथ आयुष संचालनालय में संयुक्त संचालक का कार्यभार भी दे दिया। 9 अक्टूबर को उन्होंने संचालनालय में ज्वॉइन भी कर लिया।