बीजेपी मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस के तमाम दिग्गज यहां पीछे चल रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी की लहर है। भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी के दिग्गज ने कैंप किए हुए हैं। ढोल नगाड़े की धुन पर कार्यकर्ता झूम रहे हैं। साथ ही मिठाईयां भी खूब बंट रही हैं।
इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं में भी जोश देखने को मिल रहा है। जीत की खुशी में महिला कार्यकर्ता लगातार झूम रही हैं। बीजेपी दफ्तर में महिलाएं मोदी छाप साड़ी पहनकर डांस कर रही हैं। इसके साथ ही वो सीटी भी बजा रही हैं।
डांस के दौरान एक बुजुर्ग महिला में गजब का जोश देखने को मिला। बुजुर्ग महिला मोदी छाप साड़ी पहन कमाल की डांस कर रही थी। मोदी की जीत की खबर से वो इतनी उत्साहित नजर आ रही थीं कि सीटी भी झूम-झूम कर बजा रही थी।
गौरतलब है कि पिछले चुनाव में मध्यप्रदेश में 27 सीटें मिली थीं और 2 सीटें कांग्रेस को मिली थीं। इस बार कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा सीट पर लीड कर रही है। देश में भी बीजेपी और उसके सहयोगी तीन सौ से ज्यादा सीटों पर लीड कर रही है।