scriptलॉ की पढ़ाई के दौरान केस तैयार करने में करते थे अभिनय, बॉलीवुड तक बन गई पहचान | #ajay pal#natta ka padosi#pipli live | Patrika News

लॉ की पढ़ाई के दौरान केस तैयार करने में करते थे अभिनय, बॉलीवुड तक बन गई पहचान

locationभोपालPublished: Apr 02, 2022 12:59:18 am

– भोपाल के अभिनेता अजय पाल 20 साल से अभिनय के क्षेत्र में
– रंगमंच से शुरुआत के बाद फिल्मों तक पहुंचे
 

bhopal news

लॉ की पढ़ाई के दौरान केस तैयार करने में करते थे अभिनय, बॉलीवुड तक बन गई पहचान,लॉ की पढ़ाई के दौरान केस तैयार करने में करते थे अभिनय, बॉलीवुड तक बन गई पहचान

भोपाल. हर एक में कुछ न कुछ खास होता है। उसकी पहचान करना जरूरी है। राजधानी के अजय पाल इसका उदाहरण है। ये दर्जनों धारावाहिकों और फिल्मों में काम कर चुके हैं। लॉ की पढ़ाई के दौरान केस को समझने ड्रामाटाइज करने के दौरान बीस साल पहले इसकी शुरुआत हुई। रंगकर्म से निकल छोटे पर्दे और बड़े पर्दें पर कई भूमिका निभा चुके हैं।
राजधानी के अजय पाल वर्तमान में एक विज्ञापन से चर्चा में हैं। जनजागृति के लिए मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ ये रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। इन्होंने बताया कि अदाकारी का यह सिलसिला कानून की पढ़ाई के दौरान से शुरू हुआ था। उस समय इस क्षेत्र में आने का ऐसा कोई लक्ष्य नहीं था। रंगकर्म से जुड़े लोगों ने पहचान कर मोटिवेट किया है तो अभिनय शुरू किया। पहले रंगमंच तक सीमित थे। कई नाटकों का मंचन हुआ जो देश व्यापी रहा। चारपाई, कबीरा खड़ा बाजार सहित कई प्ले इसमें शामिल हैं। उसके बाद कुछ फिल्में और धारावाहिक किए। मुंबई जाकर भी लंबे समय तक काम किया है।
जल्द कई वेब सीरीज में आएंगे नजर
इन्होंने बताया कि वेबसीरीज का दौर चल रहा है। हाल में तीन में अभिनय किया है। जो जल्द आने वाली हैं। इनमें महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। इसी के साथ विज्ञापन का सिलसिला भी चल रहा है।
नत्था के पड़ोसी के रूप में हुए लोकप्रिय
इन्होंने बताया कि मशहूर फिल्म पीपली लाइव में एक किरदार निभाया है। इसमें नत्था के पड़ोसी का रोल मिला था। वहां नंदू के किरदार को काफी पसंद किया जाने लगा। यह बात 2010 की है। इसके बाद पैडमेन फिल्म की है। दूरदर्शन पर कई सीरियल भी आए। सीआईडी और क्राइम पेट्रोल जैसे धारावाहिकों में लंबे समय तक काम कर चुके हैं।
बेस्ट एक्टर का मिल चुका है अवार्ड
अजय ने बताया कि रंगमंच के दौरान बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था। यह 2008 और 2014 में में नाट्य समारोह के दौरान दिए थे। इसके अलावा भी कला को सराहना मिल चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो