scriptआज हड़ताल पर बैंक कर्मचारी : ATM खाली, कैश के लिए भटक रहे हैं लोग | Alert Bank Strike and Banking services closed | Patrika News

आज हड़ताल पर बैंक कर्मचारी : ATM खाली, कैश के लिए भटक रहे हैं लोग

locationभोपालPublished: Dec 26, 2018 09:08:46 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

Alert – आज हड़ताल पर बैंक कर्मचारी : ATM खाली, कैश के लिए भटक रहे हैं लोग

Bank Strike

Bank Strike

 

भोपाल. सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं विजया बैंक के विलय के प्रयासों के विरोध में बुधवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के चलते बैंकिंग संबंधी कोई कामकाज नहीं होगा। कर्मचारी रैली, सभा आदि का आयोजन करके सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करेंगे।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बैंक हड़ताल की घोषणा की है। संगठन प्रवक्ता गुणशेखरण ने बताया कि बैंक कर्मचारी तीन बैंकों के विलय के सरकार के प्रयासों का विरोध करेंगे। उनका कहना है कि राजधानी में सुबह 10.45 बजे ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने इक_ा होकर रैली निकालेंगे।

हड़ताल के पहले लोग ज्यादा नोट निकाल लेते हैं। इसलिए एटीएम खाली हो जाते हैं। लोगों को चाहिए कि वे डिजिटल पेमेंट करें।
अजय व्यास, फील्ड महाप्रबंधक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया

एटीएम में कैश का संकट, लोग परेशान

लगातार बैंक हड़ताल और अवकाश के चलते एटीएम भी खाली हो गए हैं। कैश डालने वाली एजेंसियों को पर्याप्त नोट नहीं मिल पा रहे हैं। 21 को हड़ताल थी। इसके बाद शनिवार-रविवार को भी बैंक बंद रहे। एक दिन छोडकऱ 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण बैंक बंद रहे। बैंक अधिकारी का कहना है कि अवकाश और हड़ताल के दौरान उपभोक्ता जरूरत से ’यादा नोट निकाल लेते हैं जिससे यह स्थिति बनती है। मंगलवार को भी शहर में ऐसी ही स्थिति बनती देखी गई।

ट्रेंडिंग वीडियो