scriptमतगणना पर अलर्ट भाजपा, चारों सीटों का लिया फीडबैक | Alert BJP on counting of votes, took feedback of all four seats | Patrika News

मतगणना पर अलर्ट भाजपा, चारों सीटों का लिया फीडबैक

locationभोपालPublished: Oct 31, 2021 09:45:23 pm

– पृथ्वीपुर विधानसभा सीट को लेकर भाजपा ज्यादा हाईअलर्ट

shivraj.jpg

भोपाल। मिंटो हॉल में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ब्यूरोक्रेट्स पर ली चुटकी।


भोपाल। प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर मतगणना को लेकर प्रदेश भाजपा अलर्ट है। भाजपा ने रविवार को चारों सीटों की स्थिति का फीडबैक लिया। चारों सीटों पर हर बूथ और मतगणना केंद्र पर भाजपा ने अपडेट रिपोर्ट्स ली है। अब दो नवंबर को मतगणना के लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिमेदारी दी गई है।
—————————
चारों सीटों में मतगणना वाले दिन प्रदेश भाजपा मुयालय पर कंट्रोल रूम पूरे दिन काम करेगा। सभी सीटों के प्रभारियों को हर अपडेट देने के निर्देश दिए गए हैं। मतगणना तक ईवीएम निगरानी और मतगणना के समय ईवीएम संबंधित बारीकियों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। खास तौर पर पृथ्वीपुर विधानसभा सीट को लेकर भाजपा ज्यादा हाईअलर्ट पर है। इस सीट पर भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कई शिकायतें की है। इस सीट पर ही दोनों ओर से एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं को धमकाने के भी खूब आरोप लगे। अब मतगणना वाले दिन कार्यकर्ताओं को इस सीट के लिए विशेष तौर पर अलर्ट किया गया है। भाजपा अपनी जीत को सुनिश्चित मानकर जश्न की तैयारी में भी है। इसके अलावा पांच नवंबर को भाजपा ने शिवालयों में पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दर्शन के कार्यक्रम को लाइव दिखाने के बंदोबस्त शुरू कर दिए हैं। भाजपा दो से पांच नवंबर तक जीत को विजय उत्सव की तरह मनाएगी।
—————————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो