scriptweather report: लगातार बारिश से गिरा तापमान, जानिए कहां है सबसे कम तापमान | all india weather warning and temperature imd report | Patrika News

weather report: लगातार बारिश से गिरा तापमान, जानिए कहां है सबसे कम तापमान

locationभोपालPublished: Sep 29, 2019 06:45:45 pm

Submitted by:

Manish Gite

weather report – मध्यप्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल खत्म नहीं हो रहा है, लेकिन बादल छाए रहने और बारिश के कारण तापमान ( tempreture ) में काफी कमी आ गई है।

weather-2.jpg

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल खत्म नहीं हो रहा है, लेकिन बादल छाए रहने और बारिश के कारण तापमान ( tempreture ) में काफी कमी आ गई है। रात का तापमान काफी कम हो गया है, जबकि दिन में बादल छंटते ही लोगों को उमस का अहसास होने लगता है। उधर, लगातार बारिश ( heavy rain ) से ज्यादातर जिलों का तापमान 20 डिग्री से कम हो गया है। प्रदेश के पर्यटन स्थल पचमढ़ी ( tourist places pachmarhi ) में सबसे कम तापमान पहुंच गया।

मध्यप्रदेश में रविवार को भी पूरे मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय है। फिलहाल 14 अक्टूबर तक बारिश का दौर चलता रहेगा। इसके बाद ही मानसून की विदाई हो पाएगी। मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) ने 16 जिलों में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मानसून की सक्रियता के कारण पूरे प्रदेश में तापमान काफी कम हो गया है। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में सबसे कम तापमान है। यहां 20 डिग्री पर न्यूनतम तापमान था, जो 5 अक्टूबर तक 18 डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा बाकी जिलों में भी न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच जमा हुआ है।

 

weather.jpg
जानिए अपने शहर का तापमान
अधिक जानकारी के लिए
वेदर बुलेटिन


weather1.jpg

कहां कितना तापमान

पचमढ़ी
मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल पचमढ़ी में प्रदेश का सबसे कम तापमान है। यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री है। यहां भी लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा 5 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 18 पर पहुंचने का अनुमान है। यहां रात को अभी से ठंड का अहसास होने लगा है।

 

भोपाल
भोपाल में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पर बना हुआ है. जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री पर है। यहां भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जबकि जब भी दिन में बादल छंटते हैं, तो उमस का अहसास होने लगता है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 अक्टूबर तक रात का तापमान 21 डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है, जबकि दिन का तापमान 31 डिग्री पहुंच सकता है।

 

जबलपुर
जबलपुर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर बना हुआ है। 5 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। यहां भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।

 

ग्वालियर
-ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर है। 5 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि दिन के तापमान में तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है। यानी दिन के वक्त उमस और गर्मी का अहसास होगा और रात में ठंड का।

 

इंदौर
-मालवा क्षेत्र के इंदौर में भी मानसून अब तक सक्रिय है। यहां भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। रविवार को इंदौर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री पर रहा। 5 अक्टूबर तक यहां एक डिग्री की कमी के साथ न्यूनतम तापमान 20 पर पहुंच जाएगा, जबकि अधिकतम तापमान में तीन डिग्री का इजाफा होकर 31 पर पहुंचने का अनुमान है।

 

उज्जैन
-उज्जैन में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है। यहां 5 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है।

 

रीवा
विंध्य क्षेत्र में भी न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री है। यहां भी 5 अक्टूबर को न्यूनतम 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है।

 

सागर
सागर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री पर बना हुआ है, जो 5 अक्टूबर तक न्यूनतम 20 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री पर पहुंच सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो