भोपालPublished: Nov 17, 2021 03:11:59 pm
Manish Gite
पंचायत चुनाव से पहले सरकार का बड़ा ऐलान, कुछ शर्तों के साथ खत्म होंगे कोविड 19 के प्रतिबंध...।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कोविड-19 से जुड़े सभी प्रतिबंध समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। कुछ आवश्यक सावधानियों की शर्त रखी गई है। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश कोरोना को लेकर हुई बैठक में अफसरों को दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार या सोमवार तक पंचायत चुनावों की घोषणा भी हो सकती है।