scriptMP राम, हनुमान के साथ अल्लाह को भी याद किया महिला कांग्रेस ने | Along with Ram, Hanuman, the women's Congress also remembered Allah | Patrika News

MP राम, हनुमान के साथ अल्लाह को भी याद किया महिला कांग्रेस ने

locationभोपालPublished: Jan 15, 2022 12:44:52 am

अब एमपी महिला कांग्रेस ने आवाज बुलंद की, लड़की हूं लड़ सकती हूं अत्याचार, शोषण के खिलाफ करेंगी आवाज बुलंद

राम, हनुमान के साथ अल्लाह को भी याद किया महिला कांग्रेस ने

राम, हनुमान के साथ अल्लाह को भी याद किया महिला कांग्रेस ने

भोपाल। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी शुरू किए गए अभियान की तर्ज पर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस (Mahila congress) ने मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान की शुरूआत की। इस अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू हुआ। प्रदेश स्तर के अभियान की शुरूआत भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई। मकर संक्रांति के मौके पर शुरू हुए इस अभियान के दौरान तिल गुड़ का प्रसाद, तिल के लड्डू बांटकर, महिलाओं ने हल्दी कुमकुम लगाकर पतंग भी उड़ाई। इस अवसर पर प्रदेश और देश में व्याप्त कोरोना महामारी को समाप्त करने ईश्वर से प्रार्थना की गई। भगवान राम (Ram), हनुमान (Hanuman) के साथ अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं अल्लाह (Allah) को भी याद किया। सर्वधर्म प्रार्थना भी हुई।
अभियान की शुरूआत करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल ने कहा कि जब तक महिलाएं अपने अधिकारों को नहीं जानेगी, वे सशक्त, सुदृढ़ और आत्मनिर्भर नहीं बन सकती। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को शक्ति मिलेगी, वे आत्मनिर्भर, सशक्त और सुदृढ़ बनेगी और उनमें जागरूकता आएगी, ताकि वे अपने अधिकारों की लड़ाई खुद लड़ सकें। वह शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्र में अग्रणी बन सकेंगी और अत्याचार, शोषण का भी डटकर मुकाबला कर सकेंगी। जागरूक महिलाएं ही सही मायने में महिला सशक्तिकरण की असली पहचान हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन भोपाल शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष संतोष कंसाना ने किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस प्रभारी विभा पटेल, सहित जयश्री हरिकरण, पल्लवी राज सक्सेना, प्रज्ञा फिलिप, फरहाना खान, हुस्ना खान, कुसुम राणा, राशिदा खानम, रूकमणि खानवे, प्रतिभा विक्टर सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो