scriptआपको मिलने वाला है आकूत धन, खास संकेतों में छिपा है इसका रहस्य – ऐसे समझें | Amazing Money is coming to you these are the signals | Patrika News

आपको मिलने वाला है आकूत धन, खास संकेतों में छिपा है इसका रहस्य – ऐसे समझें

locationभोपालPublished: Feb 21, 2020 01:44:40 pm

जाने कौन सा संकेत क्या करता है इशारा…

आपको मिलने वाला है आकूत धन, खास संकेतों में छिपा है इसका रहस्य - ऐसे समझें

आपको मिलने वाला है आकूत धन, खास संकेतों में छिपा है इसका रहस्य – ऐसे समझें

भोपाल। वर्ष 2020 के शुरुआती महीनों ( february ) में सर्दी का मौसम लगभग खत्म हो चला है। ऐसे में कई जीव एक बार फिर सामने आने शुरू हो गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में आने वाला तकरीबन हर जीव आपके भविष्य को लेकर कुछ न कुछ खास संकेत भी देता है।

ये संकेत धन प्राप्ति से लेकर अच्छी व बुरी दोनों तरह की खबरों से जुड़ा हो सकता है। यहां तक की कुछ जीव घर में होने वाले कुछ हादसों तक का संकेत देते हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में हम उन्हें पहचान ही नहीं पाते।

ऐसा ही एक जीव एक बार फिर आपको घरों में आने को इस समय आतुर होना शुरू हो गया है। जिसे हम छिपकली के नाम से जानते हैं। भले ही छिपकली को लेकर कई लोगों में भय बना रहता है, इसके साथ ही इसे लेकर लोग काफी परेशान भी रहते हैं। लेकिन ये जहरीला जीव कई ऐसे संकेत भी आपको देता है। जो आपके जीवन को बदलने वाले हैं।

signals.jpg

दरअसल हल्की गर्मी के साथ ही घरों में एक बार फिर छिपकलियों का आना शुरू हो गया है। ये या तो घर के बाहर खिड़कियों में या घर के अंदर इस समय आसानी से देखी जा सकती हैं। ऐसे में छिपकली के घर की दीवारों पर चलने की स्थिति से लेकर छिपकलियों के आपस में लड़ने व आवाज करने आदि हर चीज का अपना एक खास संकेत होता है, जो आपके जीवन से जुड़ा होेता है। यहां तक की धन प्राप्ति के संकेत तक ये छिपकलियां बड़ी आसानी से आपको देती हैं।

कुल मिलाकर छिपकलियां आपके भविष्य से जुड़ी कई घटनाओं का संकेत तो देती हैं, लेकिन उसके संकेतों के संबंध में जानकारी नहीं होने से हम कई बार इसे समझही नहीं पाते।

घर के अंदर आई छिपकली का व्यवहार आपके भविष्य से जुड़े कई इशारे देता है, वहीं जानकारी का अभाव हमें इसे समझने नहीं देता, लेकिन माना तो यहां तक जाता है कि घर के अंदर आई छिपकली आपको धन मिलने से लेकर मौत तक का संकेत देती है।

जानकारों की मानें तो घरों या कार्यालयों में छिपकली का होना कोई नई बात नहीं है, ऐसे में ये आपके जीवन में होने वाली फायदेमंद या हानिकारक घटनाओं के संबंध में ये बहुत गोपनीय संकेत देती हैं।

ऐसे में दआज हम आपको बता रहे हैं कि आप इन छिपकलियों के संकेत कैसे पहचानें, यानि छिपकली का कौन सा संकेत आपको अपराजेय होने का संकेत देता है और कौन सा संकेत ये इशारा करता है कि आप पर भारी विपदा आने वाली है।


ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कई बार छिपकली के संकेत का हमें अनुभव भी हो जाता है, लेकिन जानकारी के अभाव में हम ये समझ ही नहीं पाते कि इसका मतलब क्या है।

ऐसे समझें संकेत…
इस संबंध में ज्‍योतिष विजय शास्त्री के अनुसार छिपकली का पुरुषों के बाएं अंगों व महिलाओं के दाहिने अंगों पर गिरना अशुभ माना जाता है और पुरुषों के दाएं अंगों व स्त्रियों के बाएं अंगों पर गिरना शुभ होता है।

जब छिपकली शरीर के किसी अंग पर गिरे तो उस स्थान को पानी से धो लें या नहा लें क्योंकि उसके शरीर में जहरीला पदार्थ होता है। जब वह किसी पर गिरती है तो अपने शरीर का जहर आपकी त्वचा पर छोड़ देती है।

आपको मिलने वाला है आकूत धन, खास संकेतों में छिपा है इसका रहस्य - ऐसे समझें
संकेतों का ये माना जाता है अर्थ…

लाभ के संकेत : Positive Signs

1. माथे पर छिपकली के गिरने से धन मिलने की संभावना बढ़ती है।

2. दाहिने कान पर छिपकली के गिरने से गहनों की प्राप्ति होती है वहीं बायें कान पर गिर जाए तो आयु में वृद्धि होती है।
3. छिपकली का नाक पर गिरना भाग्‍योदय का संकेत होता है और मुख पर गिरने से स्वादिष्ट खाने की प्राप्ति होती है।

4. यदि छिपकली बायें गाल में गिरे तो पुराने मित्र से भेंट होती है जबकि दाहिने गाल में गिरे तो आयु में बढ़ोतरी होती है।
5. गर्दन पर छिपकली गिरे तो प्रसिद्धि मिलती है।

6. दाहिनी आंख पर छिपकली का गिरना मित्र से भेंट का संकेत है।

7. पीठ के दाहिनी ओर छिपकली का गिरना सुख की प्राप्ति का संकेत है।
8. छिपकली दाहिने कंधे पर गिरे तो जीत हासिल होती है।

9. हाथ के दाहिने ओर छिपकली का गिरना शीघ्र लक्ष्मी प्राप्ति होना माना जाता है।

10. छिपकली का सीने के दाहिने भाग पर गिरना खुशियों के आगमन माना जाता है।
11. यदि छिपकली पेट पर गिरे तो गहनों की प्राप्ति होती है।

12. कमर के मध्य छिपकली के गिरने से धन लाभ होता है अौर नाभि पर गिरे तो इच्छाएं पूरी होती है।
13. छिपकली के दाहिनी जांघ पर गिरने से सुख मिलता है।

14. दाहिने घुटने पर छिपकली के गिरने से यात्रा का मौका मिलता है।

15. दाहिने पैर पर छिपकली गिरना यात्रा लाभ देता है।
आपको मिलने वाला है आकूत धन, खास संकेतों में छिपा है इसका रहस्य - ऐसे समझें
हानि या परेशानी के संकेत : negative Signs

1. बालों पर छिपकली का गिरना, मौत आने का संकेत माना जाता है।

2. बायीं आंख पर गिरने से शीघ्र बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है।
3. पीठ के मध्य छिपकली के गिरने से घर में विरोध होता है।

4. पीठ के बायीं और गिरना बीमारियों के आगमन का संकेत माना जाता है।

5. छिपकली बायीं ओर कंधे पर गिरने से नए दुश्मन बनते हैं।
6. हाथ के बायीं ओर छिपकली के गिरने से धन छिन जाने की चिंता बढ़ जाती है।

7. छिपकली का सीने के बायें भाग पर गिरना घर में ज्यादा कलह होने का संकेत है।
8. छिपकली के बायीं जांघ पर गिरने से शारीरिक कष्ट होता है।

9. बायें घुटने पर छिपकली के गिरने पर तो बुद्धि हानि होती है।

10. बाये पैर पर छिपकली गिरने से घर में कलह, दुख और बीमारी का आगमन माना जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो