scriptभाजपा को इस बार वॉकओवर नहीं, चौंकाने वाले होंगे चुनाव के नतीजे | Amazing tricks of congress which Shocked you | Patrika News

भाजपा को इस बार वॉकओवर नहीं, चौंकाने वाले होंगे चुनाव के नतीजे

locationभोपालPublished: Oct 14, 2018 07:10:09 am

सुरजेवाला बोले कांग्रेस दो तिहाई बहुमत की ओर

congress leader

भाजपा को इस बार वॉकओवर नहीं, चौंकाने वाले होंगे चुनाव के नतीजे

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि इस बार कांग्रेस भाजपा को वॉकओवर नहीं देगी। चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। कांग्रेस को प्रदेश में दो तिहाई बहुमत मिलेगा। भोपाल आए सुरजेवाला से पत्रिका संवाददाता अरुण तिवारी ने खास बातचीत की।
सवाल: कांग्रेस मध्यप्रदेश में अभी उतनी प्रभावी नजर नहीं आ रही, क्या फिर से भाजपा को वॉकओवर देंगे?
सुरजेवाला: इस बार पार्टी बिलकुल भी भाजपा को वॉकओवर नहीं देगी। जनता रूपी कृष्ण प्रदेश से कंस रूपी भाजपा सरकार को हटा देगी। कैकई ने राम को 14 साल का वनवास दिया था।
अब श्रीराम की तरह जनता की कृपा से कांग्रेस का वनवास खत्म होने जा रहा है। जनता की नाराजगी भाजपा के खिलाफ सामने आएगी। नेता भटकेगा तो कार्यकर्ता उन्हें कान पकड़कर सही रास्ते पर लाएगा।
सवाल: वनवास खत्म करने के लिए ही क्या कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर है?
सुरजेवाला: राहुल शिवभक्त हैं, नर्मदा मैया की आरती करते हैं तो भाजपा के पेट में पीड़ा क्यों होती है। क्या भगवान राम, शिव, और नर्मदा को मोदी जी ने बंधक बना लिया है, क्या भगवान के दर्शन मोदी-शिवराज से पूछकर करने पड़ेंगे। हम धर्म को भाजपा जैसे वोट के आवरण की तरह नहीं ओढ़ते। हमेशा अच्छा काम भगवान के दर्शन से ही शुरु करते हैं।
सवाल: मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का फॉर्मूला क्या है?
सुरजेवाला : कार्यकर्ता के साथ जनता पर विश्वास और भगवान की कृपा से हम मध्यप्रदेश में सरकार बनाएंगे।

सवाल: क्या आप आर्थिक आधार पर आरक्षण के पक्ष में हैं?
सुरजेवाला: पिछले आरक्षण से छेड़छाड़ किए बिना कमजोर पक्षों को आगे लाने की जरूरत है। ये हमने 2014 के घोषणापत्र में भी कहा था। आर्थिक आधार पर आरक्षण का विचार करने और उसे संविधान सम्मत बनाने का समय आ गया है।
waiting for digvijay singh
सवाल: कांग्रेस को कितनी सीटें जीतने का भरोसा है?
सुरजेवाला: प्रदेश में इस बार चौंकाने वाले नतीजे आएंगे। कांग्रेस के पक्ष में अप्रत्याशित परिणाम प्रदेश की जनता देखेगी। पार्टी इस बार प्रदेश में दो तिहाई बहुमत लाएगी।
इधर, दिग्विजय से टिकट मांगने वालों की कतार…
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भोपाल प्रवास के दौरान होटल जहांनुमा में अपना डेरा जमाया। उनके होटल में होने की खबर मिलते ही कांग्रेस में टिकट के दावेदार और समर्थक उनसे मिलने जा पहुंचे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि होटल के बाहर लंबी कतार लग गई। उन्होंने दो दिन में करीब पांच हजार लोगों से मुलाकात कर उन्हें समन्वय बनाए रखने की नसीहत दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो