scriptअगर पाक से गोली चलेगी तो हम गोला दागेंगे, दिग्विजय सिंह के सामने हमारा सत्याग्रह है: अमित शाह | Amit shah attacks on rahul gandhi and kaml nath | Patrika News

अगर पाक से गोली चलेगी तो हम गोला दागेंगे, दिग्विजय सिंह के सामने हमारा सत्याग्रह है: अमित शाह

locationभोपालPublished: Apr 24, 2019 09:19:59 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

अगर पाक से गोली चलेगी तो हम गोला दागेंगे, दिग्विजय सिंह के सामने हमारा सत्याग्रह है: अमित शाह

amit shah

अगर पाक से गोली चलेगी तो हम गोला दागेंगे, दिग्विजय सिंह के सामने हमारा सत्याग्रह है: अमित शाह

भोपाल. तीन चरणों के चुनाव के चुनाव के बाद अब सभी राजनीतिक दल चौथे चरण के चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। मध्यप्रदेश में स्टार प्रचारकों की रैली का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को खजुराहो संसदीय सीट जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहे पूर्व हो या पश्चिमी हर तरफ मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धि लोगों को बताई तो इसके साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।
वार्ता गिराने चाहिए या बम गिराने चाहिए
सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने लोगों से पूछा ये बताओ जो हमारे देश के जवानों पर हमले करें हमें उनके ऊपर बम गिराना चाहिए या हमें वार्ता करना चाहिए। वहीं, उमर अब्दुला के बयान के जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- कमलनाथ जी अगर रुपया इकठ्ठा करने से फुर्सत मिली हो तो आप प्रदेश की जनता को और हमको बता देना कि क्या आप उमर अब्दुल्ला के कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री वाले बयान से सहमत हो या नहीं? शाह ने कहा जब तक हम सत्ता में हैं और अगर विपक्ष में भी बैठे तो जब तक भाजपा के एक भी कार्यकर्ता में सांस रहेगी तब तक कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता है।
पाकिस्तान वाले राहुल के चचेरे-ममेरे भाई
राहुल गांधी पर हमला करते हुए शाह ने कहा- एयर स्ट्राइक पर पाकिस्तान और राहुल गांधी एंड कंपनी में मातम था। पाकिस्तान वाले इनके चचेरे-ममेरे भाई लगते हैं। राहुल तुम्हें पाकिस्तानियों से इलू-इलू करना है तो करो अगर वहां से गोली आई तो हम यहां से गोला दागेंगे।

किसानों की सूची नहीं भेज रही कमलनाथ सरकार
अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा- मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार न तो गरीब लोगों को आयुषमान भारत का लाभ मिलने दे रही है और न ही पीएम किसान योजना से किसानों को मिलने वाले 6 हजार रुपये देने के लिए सूची भेज रही है। क्योंकि इन्हें डर है की इससे किसानों में मोदी जी की लोकप्रियता और अधिक बढ़ जाएगी। उन्होंने लोगों से पूछा मध्य प्रदेश की सरकार ने इन चार महीनों में क्या किया? ये भ्रष्टाचार करने वाले जिनके घरों में से 281 करोड़ पकड़े गए हैं, ये पैसे मध्यप्रदेश के किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़े और गरीब वर्ग के हैं जिनका हक़ मारकर कमलनाथ सरकार खुद को समृद्ध कर रही है।
भोपाल की जनता लेगी अपमान का बदला
अमित शाह ने कहा- भोपाल से साध्वी प्रज्ञा का नॉमिनेशन हिंदू आतंकवाद की झूठी कहानी गढ़ कर पूरे विश्व में हिंदुओं का अपमान करने वाले कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के सामने हमारा सत्याग्रह है। भोपाल की जनता इस अपमान का बदला लेने के लिए तैयार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो