भोपाल

अब नए मिशन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों की बुलाई बैठक

लोकसभा चुनाव के लिए अमित शाह का कार्यकाल बढ़ाया गया था।
इस बैठक में कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हैं। कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं।
बंगाल में भाजपा को इस बार 18 सीटों पर जीत मिली है।

भोपालJun 13, 2019 / 12:10 pm

Pawan Tiwari

अब नए मिशन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों की बुलाई बैठक

नई दिल्ली/भोपाल. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई है। अमित शाह ने यह बैठक पार्टी अध्यक्ष के नाते बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रदेशों के अध्यक्षों, सभी प्रदेशों के संगठन मंत्रियों और सभी प्रदेशों के प्रभारियों को बुलाया गया है। मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह भी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ-साथ ही मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती और शिवराज सिंह चौहान भी इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।
संगठन से जुड़े फैसले हो सकते हैं
लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अमित शाह पहली बार पार्टी के पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों के साथ चर्चा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। वहीं, माना जा रहा है कि राकेश सिंह मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 2014 से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। 2014 में भाजपा को जहां 27 सीटें मिलीं थीं वहीं, 2019 के चुनाव में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की है। बता दें कि मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं।
 

https://twitter.com/ANI/status/1139049659840847872?ref_src=twsrc%5Etfw

संगठन को मजबूत करने में जुटे अमित शाह
अमित साह इस बार मोदी कैबिनेट में शामिल हुए हैं। उन्हें देश का गृह मंत्री बनाया गया है। वहीं, वो अभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने हुए हैं। पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते अमित शाह बीजेपी संगठन को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। लोकसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करने के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बीजेपी संगठन को मिशन के लिए तैयार करने में जुटी हैं।
 

https://twitter.com/ANI/status/1139051345699205121?ref_src=twsrc%5Etfw
शाह अभी बने रहेंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
इस साल के आखिर में महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव तक के लिए अमित शाह पार्टी के अध्यक्ष बने हेंगे। बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर अमित शाह का तीन वर्षीय कार्यकाल इस साल की शुरुआत में खत्म हो गया था, लेकिन पार्टी ने उनसे चुनाव तक अपने पद पर बने रहने को कहा था. गौरतलब है कि बीजेपी के संविधान के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष तीन और वर्षों तक अपने पद पर बना रह सकता है।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.