scriptचुनाव हमारे लिए सरकार बनाने का जरिया नहीं, देश को महान बनाने के लिए भाजपा का शासन जरूरी: अमित शाह | amit shah said to the bjp workers for mp election | Patrika News

चुनाव हमारे लिए सरकार बनाने का जरिया नहीं, देश को महान बनाने के लिए भाजपा का शासन जरूरी: अमित शाह

locationभोपालPublished: Nov 12, 2018 01:44:16 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

चुनाव हमारे लिए सरकार बनाने का जरिया नहीं, देश को महान बनाने के लिए भाजपा का शासन जरूरी: अमित शाह

mp election

चुनाव हमारे लिए सरकार बनाने का जरिया नहीं, देश को महान बनाने के लिए भाजपा का शासन जरूरी: अमित शाह

भोपाल/नई दिल्ली. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को ‘सशक्त बूथ सशक्त भाजपा’ कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश की 230 विधानसभाओं सीटों के पांच-पांच बूथ कार्यकर्ताओं सेबात की। इस दौरान उन्होंने अनंत कुमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा, पार्टी संगठन, विचारधारा और देश सबके लिए अनंत कुमारजी के योगदान को लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते शाह ने कहा, चुनाव हमारे लिए सिर्फ सरकार बनाने जरिया नहीं है, चुनाव हमारे लिए हमारी विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। देश की जनता को हमारे कार्यकर्ता कभी निराश नहीं करेंगे, ये हमारा वादा है।
शिवराज की तारीफ: अमित शाह ने कहा, “2018 के विधानसभा चुनाव देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे। हम मोदीजी के नेतृत्व में 2019 का चुनाव जीत कर आगे बढ़ना चाहते हैं। शिवराज सरकार ने जिस तरह से काम किया है वो लोकतान्त्रिक व्यवस्था में सरकार चलाने का उत्कृष्ट उदाहरण है। हम हर मतदाता तक अपने किये कामों को पहुंचायें, अपनी विचारधारा को पहुंचायें। मेरी आप सभी से अपील है कि इस चुनाव को जनसंपर्क का सशक्त अभियान बनाएं, घर-घर जाएं। हमें ये संदेश लोगों तक पहुंचना है कि सरकारें राजनीतिक विवाद करने के लिए नहीं होती, जनता का विकास करने के लिए होती हैं।
राहुल से सवाल: अमित शाह ने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी और उनके अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि पांच राज्यों में चुनाव प्रचार से पहले ये स्पष्ट करें कि वो घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने में हमारे साथ हैं या नहीं। जिस तरह से भाजपा के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करके अपने बूथ को मजबूती देने में जुटे हैं कोई विपक्षी दल हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। कांग्रेस को बन्दूक में क्रांति दिखती है, हमें गरीब किसान को डेढ़ गुना दाम देने में क्रांति दिखती है, धुआं मुक्त घरों में क्रांति दिखती है और बच्चों के टीकाकरण में क्रांति दिखती है। अन्त्योदय के सिद्धांत के आधार पर हम देश के हर गरीब व्यक्ति को हम गरीबी से बाहर निकालकर विकास की लाइन में सबसे पहले खड़े व्यक्ति के समकक्ष लाने चाहते हैं। देश को महान बनाने के लिए बहुत जरुरी है कि भारतीय जनता पार्टी का शासन देश में लंबे समय तक रहे।
15 नवंबर को हर घर में पार्टी का झंडा : अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं को हर घर में झंडा लगाना है और ‘मेरा घर भाजपा का घर’ चुनाव अभियान चलाना है। उन्होंने शिवराज सरकार को गरीबों के लिए चट्टान के समान बताया। कहा कि शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो