scriptशाह, आज 21 नेताओं के साथ बैठ कर बनाएंगे इलेक्शन प्लान | amit shah will take meeting of mp bjp | Patrika News

शाह, आज 21 नेताओं के साथ बैठ कर बनाएंगे इलेक्शन प्लान

locationभोपालPublished: Jun 12, 2018 07:33:15 am

Submitted by:

Alok pandya

रामलाल और सहस्त्रबुद्धे भी आएंगे…

Amit Shah

BJP president Amit Shah

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा किस लाइन पर चुनाव लड़ेगी। कितने विधायकों-मंत्रियों के टिकट काटे जाएंगे और चुनाव में किसकी क्या भूमिका रहेगी इसका ब्ल्यू प्रिंट मंगलवार को जबलपुर में भेड़ाघाट पर एक होटल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तय कर जाएंगे।
चुनाव प्रबंधन समिति के साथ होने वाली इस बैठक में शाह के अलावा कुल 21 नेता रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में शाह अब तक की सर्वे रिपोर्ट भी साझा करके जमीनी हकीकत बताएंगे। इस बैठक के लिए शाह के साथ दिल्ली से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और प्रदेश प्रभारी-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे भी जबलपुर पहुंच रहे हैं।
चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद दिल्ली से आने वाल सोशल मीडिया की टीम प्रदेश की सोशल मीडिया सेल को प्रशिक्षण देगी, इस बैठक में शाह मौजूद रहेंगे। बैठकों के बाद शाह संपर्क फॉर समर्थन के लिए जबलपुर के दो प्रबुद्धजनों के घर पहुंचेंगे और उसके बाद शाम 7 बजे दिल्ली रवाना होंगे। शाह के सुबह 10.30 बजे जबलपुर पहुंचने पर विमानतल पर उनका बड़ा स्वागत भी किया जाएगा।
ये रहेंगे बैठक में शामिल –
चुनाव प्रबंधन समिति –

संयोजक- नरेंद्र सिंह तोमर

सह संयोजक- नरोत्तम मिश्रा, फग्गन ङ्क्षसह कुलस्ते, लाल सिंह आर्य

सदस्य- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश ङ्क्षसह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, थावरचंद गेहलोत, प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय, नंदकुमार सिंह चौहान, प्रहलाद पटेल, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र शुक्ला, माया सिंह
लोकसभा चुनाव समिति- विजेश लुनावत, विनोद गोटिया, अतुल राय
इस बैठक के लिए शाह के साथ दिल्ली से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और प्रदेश प्रभारी-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे भी जबलपुर पहुंच रहे हैं।

चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद दिल्ली से आने वाल सोशल मीडिया की टीम प्रदेश की सोशल मीडिया सेल को प्रशिक्षण देगी, इस बैठक में शाह मौजूद रहेंगे। बैठकों के बाद शाह संपर्क फॉर समर्थन के लिए जबलपुर के दो प्रबुद्धजनों के घर पहुंचेंगे और उसके बाद शाम ७ बजे दिल्ली रवाना होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो