मुख्यमंत्री ने कहा कि जलाभिषेक अभियान में वर्षा के जल को संरक्षित करना आवश्यक है, जिससे भविष्य के लिये अधिक से अधिक वर्षा जल संग्रहीत किया जा सके। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। जिन गाँवों में अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं, वह अच्छे बनें, उनमें किसी भी प्रकार की कमी न रहे, उनके आस-पास घाट निर्माण एवं वृक्षा-रोपण का कार्य भी किया जाए। उन्होंने कहा कि तालाबों की फोटो विभाग के पोर्टल पर भी अपलोड किए जाएँ। तालाबों का उपयोग बेहतर ढंग से हो। उन्होंने कहा कि निर्मित सरोवरों के शुभारंभ की भी तैयारी की जाए। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
पहले गांव पहुंचे फिर बैठक में शामिल हुए प्रमुख सचिव
अमृत सरोवर कार्य की प्रगति देखने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव सीहोर जिले के ग्राम पंचायत बड़नगर पहुंचे। यहां उन्होंने अमृत सरोवर की प्रगति देखने के साथ और भौतिक अवलोकन कर किसानों से समस्याएँ जानीं। इसके बाद वे समीक्षा बैठक में शामिल हुए।