scriptगुरु पुष्य के साथ सर्वार्थ, अमृत सिद्धि और रवि योग का रहेगा शुभ संयोग | Amrit Siddhi and Ravi Yoga will have an auspicious coincidence | Patrika News

गुरु पुष्य के साथ सर्वार्थ, अमृत सिद्धि और रवि योग का रहेगा शुभ संयोग

locationभोपालPublished: Nov 23, 2021 12:53:41 am

Submitted by:

Rohit verma

खरीदारी का महामुहूर्त: 25 नवंबर को रहेगा गुरु पुष्य योग, सूर्योदय से लेकर शाम तक रहेगा विद्यमान

गुरु पुष्य के साथ सर्वार्थ, अमृत सिद्धि और रवि योग का रहेगा शुभ संयोग

गुरु पुष्य के साथ सर्वार्थ, अमृत सिद्धि और रवि योग का रहेगा शुभ संयोग

भोपाल. इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और बाजार गुलजार है। विवाह के लिए खरीदारी की शुभ घड़ी दो दिन बाद रहेगी। 25 नवम्बर को गुरु पुष्य योग का संयोग रहेगा। इस दिन गुरु पुष्य के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग भी रहेगा।
इस लिहाज से यह दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा। विवाह के लिए सभी प्रकार की खरीदारी के लिए यह दिन विशेष शुभ होगा। इन दिनों शहर में शादियों की रौनक है। लग्न सीजन होने के कारण बाजारों में भी खरीदारी का सिलसिला चल रहा है। ऐसे में इस शुभ मुहूर्त का आना सोने पर सुहागा जैसा है। गुरुपुष्य नक्षत्र भूमि, भवन, वाहन, आभूषण, व्यापारिक अनुबंध सहित सभी प्रकार की खरीद फरोख्त और शुभ कार्यों के लिए विशेष शुभ माना जाता है। इस दिन गुरु पुष्य के साथ सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग आने से यह दिन और भी अधिक खास हो जाएगा।
स्थायित्व देती है गुरु पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी
ज्योतिष मठ संस्थान के पं. विनोद गौतम का कहना है कि गुरु पुष्य योग खरीदारी के लिए काफी शुभ माना जाता है। सभी प्रकार के नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। खासकर जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार और रविवार को आता है, तो यह क्रमश: गुरु पुष्य और रवि पुष्य योग का संयोग बनता है। यह दोनों ही योग खरीदारी के लिए विशेष शुभ माने गए हैं। इसमें की गई खरीदारी स्थायित्व प्रदान करती है।
नामकरण, गृह प्रवेश, नवीन व्यापार के लिए शुभ
पं. प्रहलाद पंड्या के अनुसार पुष्य नक्षत्र 24 नवम्बर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से आएगा, जो अगले दिन 25 नवम्बर को दोपहर-3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। गुरुवार के दिन सूर्योदय से लेकर पुष्य नक्षत्र दोपहर बाद तक रहेगा। सूर्योदयकालीक होने के कारण पूरा दिन खरीदारी के लिए विशेष शुभ रहेगा। इस दिन कर्क राशि का चंद्र रहेगा, साथ ही सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग भी रहेगा। सभी प्रकार की खरीदारी और शुभ कार्य करने के लिए यह दिन उत्तम है। इसमें स्थायित्व देने वाली सामग्री की खरीदारी करना भी फलदायी है। साथ ही नामकरण, वधु प्रवेश, गृह प्रवेश, नवीन व्यापार का शुभारंभ भी फलदायी रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो