scriptअमृतं जलम् महाअभियान : बड़ा तालाब को संवारने फिर जुटें भगीरथ | amritam jalam mahaabhiyan water conservation | Patrika News

अमृतं जलम् महाअभियान : बड़ा तालाब को संवारने फिर जुटें भगीरथ

locationभोपालPublished: Jun 09, 2019 08:25:49 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों ने हाथ बंटाया था और पुल के नीचे तालाब की तलहटी में जमा पूजन सामग्री एवं बड़ी मात्रा में प्लास्टिक निकाला।

amritam jalam

अमृतं जलम् महाअभियान : बड़ा तालाब को संवारने फिर जुटें भगीरथ

भोपाल. जल स्रोतों के संरक्षण और संवारने के उद्देश्य से पत्रिका के अमृतं जलम् महाअभियान के तहत रविवार को भदभदा के पास बड़े तालाब के गहरीकरण और सफाई के लिए श्रमदानी जुटें। यह लगातार तीसरा सप्ताह है, जब बड़ी संख्या में लोग तालाब को संवारने में भागीदार बने।

amritam jalam 1
 

भदभदा के पास सुबह साढ़े 6 बजे से श्रमदान शुरू किया गया। इसमें पत्रिका स्टाफ के साथ शहर के कई सामाजिक संगठन श्रमदान में जुटे। अभियान की शुरुआत में 26 मई को शहर के कई स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों ने हाथ बंटाया था और पुल के नीचे तालाब की तलहटी में जमा पूजन सामग्री एवं बड़ी मात्रा में प्लास्टिक निकाला।
amritam jalam 2
 

दूसरे सप्ताह तालाब का गहरीकरण और सफाई का काम किया गया। तालाब का संरक्षण केवल शासन-प्रशासन की ही नहीं बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। जीवनदायी जल स्रोतों को संरक्षित करने के लिए पत्रिका के अमृतं जलम् महाअभियान से जुड़ें।
amritam jalam 3


गौरतलब है कि तालाब की तलहटी में मिट्टी जमने और मानवीय गतिविधियों से इसे खासा नुकसान हुआ है। इस रविवार श्रमदान करने के लिए गायत्री शक्तिपीठ, नर्मदा युवा संगठन, सिंधु सेना, वृक्षमित्र सुनील दुबे एवं उनकी टीम के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने श्रमदान किया।
amritam jalam 4
 

गायत्री शक्तिपीठ के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बारिश से पहले जल संरक्षण करने का यह सबसे अच्छा प्रयास है। इसमें प्रत्येक नागरिक को एक साथ सहयोग करना चाहिए। क्योकि जल है तभी जीवन है। तालाबों साफ सुधरा होने व उसके गहरीकरण होने से धरती बूंद-बूंद से जल का संचय होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो