scriptगुस्साए लोगों ने मंत्री की गाड़ी को दिया धक्का, बिसाहूलाल ने हाथ जोड़कर माफी मांगी तब हो सके रवाना | Angry people pushed the minister's car | Patrika News

गुस्साए लोगों ने मंत्री की गाड़ी को दिया धक्का, बिसाहूलाल ने हाथ जोड़कर माफी मांगी तब हो सके रवाना

locationभोपालPublished: Nov 28, 2021 08:09:13 am

Submitted by:

deepak deewan

महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी पर गाड़ी घेरकर दिखाए काले झंडे, कांग्रेस बोली- बर्खास्त करो
 

bisahulal-singh.jpg

भोपाल. सवर्ण महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने माफी मांगी है. उनके खिलाफ शनिवार को करणी सेना एवं महिला कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। मंत्री के वाहन को करणी सेना की कार्यकर्ताओं ने घेरकर रोक लिया। वाहन को धक्का देकर चेतावनी दी कि जब तक माफी नहीं मांगोगे, वाहन आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

मंत्री बिसाहूलाल प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे थे. पुलिस ने कार्यकर्ताओं को किनारे किया पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने वाहन को घेरकर रोक लिया। नारेबाजी के बीच वाहन में बैठे मंत्री बिसाहूलाल ने हाथ जोड़कर माफी मांगी तब जाकर यहां से रवाना हुए। थोड़ी देर बाद बंगले पर पहुंचकर मंत्री ने मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से भी इस मामले में माफी मांग ली।

bisahu.jpg
उधर, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मंत्री बिसाहूलाल ने महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की है, वह माफ करने योग्य नहीं है। सीएम शिवराज सिंह को चाहिए कि वे उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करें। यदि वे ऐसा नहीं करते तो माना जाएगा मुख्यमंत्री भी अपने मंत्री की बात से सहमत हैं। मंत्री और उनके विचार एक हैं।
Must Read- महाकाल दर्शन व्यवस्था में बदलाव, भक्तों के लिए बढ़ाई ये सुविधा

इससे पहले विधायक जयवद्र्धन सिंह ने ट्वीट किया आप महिलाओं को हाथ पकड़ घर से निकालने की बात करते हो, हमने तो आंख उठाने वालों को माफ नहीं किया। रोशनपुरा चौराहे पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कंसाना के नेतृत्व में पुतला जलाया गया। नेत्रियों ने कहा कि मंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर करना चाहिए।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x85x12a
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो