scriptमध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं अर्चना जायसवाल | Archana Jaiswal became president of MP Mahila Congress | Patrika News

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं अर्चना जायसवाल

locationभोपालPublished: Jul 27, 2021 08:25:09 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

AICC ने जारी किया अर्चना जायसवाल का नियुक्ति आदेश…मांडवी चौहान की मृत्यु के बाद से खाली था पद

archna_jaiswal.jpg

भोपाल. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। इंदौर की अर्चना जायसवाल को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि मांडवी चौहान की मौत के बाद से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। मंगलवार की शाम AICC की तरफ से अर्चना जायसवाल के नाम पर मुहर लगाते हुए उनका नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- सीनियर कांग्रेस लीडर कमलनाथ ने की ममता बनर्जी से मुलाकात, जानिए क्या है बात

archna_letter.jpg

दूसरी बार मिली जिम्मेदारी
मंगलवार शाम जैसे ही प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अर्चना जायसवाल के नाम का ऐलान हुआ तो उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और अपनी खुशी का इजहार किया। बता दें कि अर्चना जायसवार को दूसरी बार प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वो प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाल चुकी हैं।

 

ये भी पढ़ें- सतपुड़ा की वादियों ने सीएम शिवराज को लुभाया, टाइगर देखने जा रहे बोरी अभ्यारण्य

 

मांडवी चौहान के निधन के बाद खाली हुआ था पद
बता दें कि इसी साल अप्रैल के महीने में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना के कारण निधन हो गया था और उसके बाद से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली था। जिसे लेकर आधा दर्जन से ज्यादा दावेदारों ने दावेदारी पेश की थी, जिनमें अर्चना जायसवाल के साथ ही नूरी खान, रश्मि पवार, कविता पांडे, विजेता त्रिवेदी, बिंदू डागोर, अंजू जायसवाल और अंजू बघेल सहित कई नाम सामने आए थे और अब AICC ने अर्चना जायसवाल को प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

देखें वीडियो- बारिश का कहर , फूटा तालाब,डूबा गांव

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82yuy7
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो