कमलनाथ को हटाने वाला पैदा नहीं हुआ
समीक्षा बैठक के लिए सीहोर पहुंचे मंत्री आरिफ अकील ने मीडिया से बात करते हुए कहा- कमल नाथ को हटाने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ। जो जैसा है वैसा ही रहेगा। यदि भाजपा ज्यादा गड़बड़ की तो भाजपा के तीन टुकड़े कर देंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार को गिराने की अटकलें सिर्फ और सिर्फ अटकलें हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और रहेगी। आरिफ अकील ने कहा कि आगे भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार रहेगी।

अफसरों को लगाई फटकार
इससे पहले समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ अमर सत्य गुप्ता को जमकर फटकार लगाई। सीएमओ से कहा कि नगर पालिका की व्यवस्था बदलो नहीं तो आप बदल जाओगे। सीएमओ की फटकार उन्होंने बढ़ियाखेड़ी की जर्जर सड़क का निर्माण नहीं होने को लेकर लगाई।

मुंगेरीलाल के सपने देख रही है भाजपा
मंत्री आरीफ अकील से पहले मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए भाजपा मुंगेरी लाल के सपने देख रही है। भाजपा में पांच मुंगेरी लाल हैं। शिवराज सिंह चौहान, गोपाल भार्गव, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा और भूपेन्द्र सिंह अब मुख्यमंत्री के सपने देख रहे हैं। ये उनकी आदत है। बता दें मध्यप्रदेश में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है जिस कारण से भाजपा के कई नेता बयान दे चुके हैं कि कमल नाथ सरकार कितने दिनों की है ये कोई नहीं जानता।