scriptअर्जुन सिंह की पत्नी का निधन, बेटे अजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराया था घरेलू हिंसा का केस | arjun singh wife saroj kumari passes away | Patrika News

अर्जुन सिंह की पत्नी का निधन, बेटे अजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराया था घरेलू हिंसा का केस

locationभोपालPublished: May 15, 2019 10:45:17 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

4 मार्च 2011 को अर्जुन सिंह का निधन हो गया था।

ajay singh

अर्जुन सिंह की पत्नी का निधन, बेटे अजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराया था घरेलू हिंसा का केस

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की धर्मपत्नी सरोज सिंह का बुधवार सुबह निधन हो गया। सरोज सिंह मध्यप्रदेश के कद्वावर कांग्रेस नेता अजय सिंह ‘राहुल भैया’ की मां का निधन हो गया है। सरोज सिंह का निधन नई दिल्ली में हुआ। बता दें कि अर्जुन सिंह तीन बार मध्यप्रदेश के तीन बार सीएम थे। मां के निधन की खबर सुनते ही कांग्रेस नेता अजय सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं।
बेटों के खिलाफ किया था केस
सरोज कुमारी ने अपने दो बेटों अजय सिंह एवं अभिमन्यु सिंह और बहू सुनीति सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा और संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर उन्हें बेदखल करने का आरोप लगाते हुए शिकायक की थी। आवेदन पर सुनवाई करते हुए भोपाल के न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव प्रज्ञान की अदालत ने अजय, अभिमन्यु और सुनीति के खिलाफ नोटिस जारी किया था। अजय सिंह सरोज के छोटे बेटे हैं वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। सरोज ने एक कहा था, ‘मैं एनआरआई उद्योगपति सैम वर्मा और बेटी वीणा सिंह के साथ अदालत पहुंची और अपने वकील दीपेश जोशी के माध्यम से यह आवेदन अदालत में पेश किया।
नोएडा में रहतीं थीं सरोज सिंह
सरोज सिंह अपने दोनों बेटे से अलग नोएडा में रह रहीं थीं। सरोज सिंह ने कहा था ‘मेरे पति स्वर्गीय अर्जुन सिंह ने जीवनभर कांग्रेस पार्टी में रहकर उसके उन उसूलों पर काम किया जिनसे महिला संरक्षण हो और असहाय व्यक्तियों को सहयोग मिले, लेकिन मेरे बेटे अजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी के उन्हीं उसूलों को ताक में रखकर मुझे मेरे घर से बेदखल कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो