भोपालPublished: Sep 08, 2023 09:00:59 pm
hitesh sharma
सांदीपनि आश्रम जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। इसे तैयार करने में एक साल का समय लगेगा
भोपाल। उज्जैन श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली है। यहां सांदीपनि आश्रम में उन्होंने महर्षि सांदीपनि से शिक्षा प्राप्त की थी। जल्द ही ये आश्रम नए स्वरूप में नजर आएगा। यहां आने वाले पर्यटक उस कालखंड का अनुभव कर सकेंगे। यहां तीन नई दीर्घाएं तैयार की जाएंगी। अगले एक साल में इसका काम पूरा हो जाएगा। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि अभी यहां श्रीकृष्ण द्वारा सीखी चौदह विद्याओं और चौंसठ कलाओं की कला दीर्घा सर्वांग को देखने देशभर के पर्यटक आते हैं। यहां उड़िया पट्टचित्र शैली में चित्र तैयार किए गए थे।