script

बड़ी खबर with video: भाजपा को अपने ही कार्यकर्ताओं का अल्टीमेंटम, उम्मीदवार नहीं बदला तो करेंगे आत्मदाह

locationभोपालPublished: Nov 04, 2018 04:00:54 pm

भाजपा संगठन को 9 नवंबर शाम 5 बजे तक का दिया समय…

protest

भाजपा को अपने ही कार्यकर्ताओं का अल्टीमेंटम, उम्मीदवार नहीं बदला तो करेंगे आत्मदाह

भोपाल@कुलदीप सारस्वत की रिपोर्ट…
MP भाजपा में शुरू हुई बगावत शांत होने का नाम ही नहीं ले रही है, जिसके चलते भाजपा के बड़े नेताओं के पसीने छूटने शुरू हो गए है। इसी बीच सीहोर से एक ओर बड़ा मामला सामने आया है। जिसको सुलझाने के लिए अब तक कोई रणनीति नहीं बन पाई है।

दरअसल सीहोर के इछावर से भाजपा प्रत्याशी करण सिंह वर्मा का विरोध हो रहा है, इसी विरोध ने अब नया रूप ले लिया है। जिसने भाजपा की परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया है।

सामने आ रही जानकारी के अनुसार के इछावर उम्मीदवार करण सिंह वर्मा के विरोध में युवा कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही भाजपा संगठन को 9 नवंबर शाम 5 बजे तक का अल्टीमेटम भी सुना दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि इछावर में उम्मीदवार का चेहरा बदला जाए।