scriptविधानसभा हुई ऑनलाइन, विधायक अभी ऑफलाइन | Assembly is online, MLA is offline now | Patrika News

विधानसभा हुई ऑनलाइन, विधायक अभी ऑफलाइन

locationभोपालPublished: Dec 09, 2019 08:38:14 pm

Submitted by:

anil chaudhary

– 63 ने ही पूछे 833 ऑनलाइन सवाल

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा ऑनलाइन हो गई है। लेकिन, अधिकतर विधायक ऑफलाइन काम कर रहे हैं। 17 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन के लिए 230 विधायकों में से मात्र 63 ने ऑनलाइन सवाल पूछे हैं।
विधायकों ने पांच दिवसीय सत्र के लिए 2125 लिखित सवाल पूछे हैं। इनमें से महज 822 सवाल ऑनलाइन हैं। विधानसभा सचिवालय सवाल राज्य सरकार को ऑनलाइन ही भेजता है। उत्तर भी ऑनलाइन मांगता है।
– पहली बार के विधायकों में अधिक उत्साह
ऑनलाइन सवाल पूछने में पहली बार के विधायकों ने ज्यादा रुचि ली है। इनकी संख्या 25 है। इनमें 12-12 विधायक कांग्रेस-भाजपा और एक सपा का है।

– किसानों से जुड़े ज्यादा सवाल
इस बार किसानों से जुड़े सवाल सर्वाधिक पूछे गए हैं। इसमें कर्ज माफी के साथ और यूरिया संकट प्रमुख हैं। इसके अलावा बिगड़ती कानून व्यवस्था, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा से जुड़े सवाल भी शामिल हैं। भाजपा ने प्याज और यूरिया संकट पर सरकार को घेरने के लिए रणनीति के साथ काम कर रही है।
– 13 विधायकों ने पूछे सर्वाधिक सवाल
सर्वाधिक सवाल पूछने वालों में 13 विधायक शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक विधायक ने 20-20 सवाल पूछे हैं। इनमें भूपेन्द्र ङ्क्षसह, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जुगल किशोर बागरी, सुशील कुमार तिवारी, राम किशोर कावरे, कंवर जी कोठार, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, महेश परमार, डॉ. मोहन यादव, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, यशपाल सिंह सिसौदिया और हरदीप सिंह डंग शामिल हैं।
– कांग्रेस के मुकाबले भाजपा आगे
ऑनलाइन सवाल पूछने कांग्रेस के मुकाबले भाजपा के विधायक आगे हैं। भाजपा के 42 विधायकों ने ऑनलाइन सवाल पूछे हैं। जबकि कांग्रेस के मात्र 20 विधायकों ने ऑनलाइन सवाल पूछने में रुचि दिखाई है।
मैंने पिछले कार्यकाल में स्पीकर रहने के दौरान विधायकों को ऑनलाइन सवाल पूछने के लिए प्रेरित किया था। मुझे अफसोस है कि मैं इस बार विधायक के नाते ऑनलाइन सवाल नहीं पूछ सका। मेरे पास कोई प्रशिक्षित व्यक्ति नहीं है।
– डॉ. सीतासरन शर्मा, विधायक, होशंगाबाद
मैं तो हमेशा से ऑफलाइन सवाल पूछते आया हूं।
– गोपाल भार्गव, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा

मैं भोपाल में ही था। विधानसभा समिति की बैठक थी, इसलिए मैंने सीधे सचिवालय में ही सवाल दे दिए थे।
– कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा, विधायक राजनगर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो