scriptजुलाई महीने के पहले शनिवार से चमकने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत, होगा अपार धन लाभ | astrological measures good time of july 2018 | Patrika News

जुलाई महीने के पहले शनिवार से चमकने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत, होगा अपार धन लाभ

locationभोपालPublished: Jul 02, 2018 03:30:57 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जुलाई महीने के पहले शनिवार से चमकने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत, होगा अपार धन लाभ

astro

astro

भोपाल। जुलाई साल का एक ऐसा महीना होता है जो साल के बीच का महीना माना जाता है और नए कामों को इन महीने से शुरू किया जाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ये महीना आपकी किस्मत चमकाने में भी अहम भूमिका निभाता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि अगर आपकी कुंडली में कोई ग्रह दोष है तो जुलाई माह के पहले शनिवार से पहले कुछ उपायों को अपनाकर आप इन्हें दूर कर सकते है। शनिवार के बाद से शुक्र वक्री होने के कारण कई राशियों का अच्छा समय अब शुरू होने वाले है। जानिए क्या हैं वे उपाय जिनसे आप अपने दोषों को दूर तक सकते हैं।

love astrology

सुबह के समय सोकर जागने के तुरंत बाद कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविंद: प्रभाते करदर्शनम्॥ मंत्र का जीप करें। इस मंत्र का जाप अपने दोनों हाथों को देखकर ही करें। ऐसा करने से दोष तो दूर होते ही है साथ ही आपका दिन भी प्रसन्नता के साथ व्यतीत होता है।

घर पर सुबह के समय स्नान करने के बाद ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च। गुरुश्च शुक्रः शनि राहुकेतवः कुर्वन्तु सर्वे ममसुप्रभातम्॥ मंत्र का जप करें। कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप करने से नौ ग्रहों की कृपा बनी रहती है साथ ही कुंडली में लगे दोषों का भी निवारण होता है।

तुला, कुंभ, मीन और मेष राशि के जातक मंगलवार के तीन लाल कपड़े में चार सुपारी रखकर किसी पंडित को दान करें। ऐसा करने से उनको धन लाभ हो सकता है।

सुबह के समय पूजा के दौरान सूर्यदेव अर्घ्य चढ़ाएं। कहा जाता है कि सूर्यदेव नौ ग्रहों के राजा हैं उनको अर्घ्य देने से सारे ग्रहों के दोष दूर हो जाते हैं।

– सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए तांबे के लोटे से सूर्यदेव अर्घ्य चढ़ाएं। सूर्यदेव नौ ग्रहों के राजा हैं और पंचदेवों में से एक हैं। इनकी पूजा रोज करने से बुरा समय दूर हो सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो