scriptAttention? A dozen Sura beauties are active to break your resolve | सावधान? आपका संकल्प तुड़वाने के लिए सक्रिय हैं एक दर्जन सुरा सुंदरियां | Patrika News

सावधान? आपका संकल्प तुड़वाने के लिए सक्रिय हैं एक दर्जन सुरा सुंदरियां

locationभोपालPublished: Sep 20, 2023 01:08:25 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

गणेशोत्सव से पवित्र महीना शुरू हो गया है। हर कोई संकल्पित है। कोई व्यसन से दूर होना चाहता है तो कोई बुरी आदतों से। उधर, राजधानी में एक दर्जन से अधिक सुंदरियोंं को आपको संकल्पों से डिगाने के लिए लगाया गया है।

sura.jpg
भोपाल. गणेशोत्सव से पवित्र महीना शुरू हो गया है। हर कोई संकल्पित है। कोई व्यसन से दूर होना चाहता है तो कोई बुरी आदतों से। उधर, राजधानी में एक दर्जन से अधिक सुंदरियोंं को आपको संकल्पों से डिगाने के लिए लगाया गया है। ये सुर और सुरा का लालच दे रही हैं। लच्छेदार बातों में फंसा रही हैं। बड़े घरों के बिगडैल बच्चों से लेकर झुग्गी-झोपडिय़ों के आवारा किस्म के लड़के इनके साफ्ट टारगेटमें हैं। आबकारी विभाग ने कम से कम १२ ऐसी महिला तस्करों से सर्तक रहने का आगाह किया है जो युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रही हैं। उन्हें चरसी और शराबी बना रही हैं।
कालेज गर्ल बनकर करती हैं तस्करी
भानपुरा इलाके में 2 लड़कियों को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया। ये दोनों शराब तस्करी का काम कॉलेज गर्ल बनकर करती थीं। यह स्कूटी से मांगी गयी जगह पर शराब सप्लाई करती थीं। एक महिला शराब तस्कर ने बताया ग्रुप लीडर की तरफ से उन्हें युवाओं को शराब पिलाने का टास्क दिया जाता है। इसके लिए वे तरह-तरह के हथकंडे अपनाती हैं। अफीम, गांजा, चरस और हेरोइन जैसे नशे के लिए बड़े घरों के लड़कों को निशाना बनाया जाता है। जबकि कच्ची शराब के लिए झुग्गी-झोपडिय़ों के युवा निशाने पर होते हैं।
नवरात्र तक के लिए टारगेट बढ़ा
नशा तस्करों के अनुसार गैंग की सरगना की तरफ से पवित्र और त्योहारी महीनों में बिक्री का टारगेट बढ़ा दिया जाता है। क्योंकि इन दिनों तमाम युवा नशे तो तौबा करने का संकल्प लेते हैं। ऐसे में इन्हें नशे का आदी बनाए रखने के लिए कई तरह की स्कीमें लांच की जाती हैं।
शहर में 48 अवैध शराब तस्कर चिन्हित
आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई कर पिछले दो महीने ने शहरभर से १०० से अधिक अवैध तस्करों को पकड़ा। इनमें कुछ आदतन अपराधी हैं। जिन पर पहले से ही मामले दर्ज हैं। ये जेल जाते हैं, छूटते हैं और फिर गलत काम में लग जाते हैं। इनकी संख्या करीब ४८ है। इनमें 12 महिलाएं हैं।
तीन महीने की सजा
अवैध शराब तस्करी में पकड़े जाने पर कम से कम तीन महीने की जेल की सजा होती है। कुछ तो पांच से १० हजार का जुर्माना देकर छूट जाते हैं। खजूरी कलां में 13 जून को फूलवती बाई को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था। उस पर 29 मामले अवैध शराब के दर्ज थे। उसे दो महीने की सजा और 10 हजार जुर्माना किया गया।
शराब 87 दुकानें
भोपाल में 87 शराब दुकानें हैं। लेकिन ५० से अधिक स्थान अवैध शराब के अड्डे हैं। दुकान, ढाबे, रेस्तरां और होटलों में अवैध तरीके से शराब पिलाई जाती है।
इन इलाकों में ज्यादा शराब तस्करी
बागसेवनिया, मुगालिया छाप, गांधीनगर, अशोका गार्डन, न्यू मल्टी राहुल नगर, अमरावती कला कोलार रोड, शाहजहांनाबाद, रामनगर कॉलोनी करोंद, कजरी खेड़ा कोलार रोड, ईश्वर नगर, शिवनगर छोला रोड, कैंची छोला, आनंद नगर, दाता कॉलोनी लालघाटी, ओल्ड अशोका गार्डन, छावनी पठार, खजूरी, रायसेन रोड आदि।
नेपाल से बिहार के रास्ते भोपाल पहुंच रहे मादक पदार्थ
आबकारी कंट्रोलर सजेंद्र मोरी के अनुसार इतवारा, कोलार, शाहजंहानाबाद, गौतम नगर और अन्य क्षेत्रों में चरस सप्लाई में भी लड़कियां सक्रिय हैं। यहां पकड़े गए तीन तस्करों में एक लड़की भी शमिल थी। इनके पास से दो करोड़ की चरस बरामद हुई। ये चरस नेपाल से लायी गयी थी। शक न हो इसलिए महिला को लेबर के रूप में इस्तेमाल करते थे। एक खेप पहुंचाने के बदले उस महिला को सिर्फ 5 हजार रूपये देते थे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.