भोपालPublished: Jan 10, 2023 07:02:06 pm
Faiz Mubarak
- देशभर से 1 लाख 75 हजार यात्री हज पर जाएंगे, इनमें एमपी से 5 हजार होंगे।
- हजयात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया इस हफ्ते शुरू होने की उम्मीद
- सउदी अरब ने दी हरी झंडी, तय हुआ कोटा
- हज 2023 की अनुसूची होगी जारी
मुकद्दस सफर हज पर जाने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए काम की खबर है। जल्द ही हज के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए सेंट्रल हज कमेटी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। संभावना जताई जा रही है कि, इसी हफ्ते मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में आवेदन जमा होना शुरू हो जाएंगे। आपको बता दें कि, देशभर से इस बार एक लाख 75 हजार लोग हज यात्रा पर जाएंगे। इनमें मध्य प्रदेश से करीब पांच हजार लोग शामिल होंगे।