भोपाल

अयोध्या राम मंदिर: अध्यात्म विभाग का बड़ा फैसला, सभी शासकीय मंदिरों में रामधुन और सुंदरकांड करने की अनुमति

मध्यप्रदेश के अध्यात्म विभाभ ने प्रदेश के सभी शासकीय मंदिरों में रामधुन, सुंदरकांड और दीप प्रज्जलित करने की अनुमति दे दी है।

भोपालAug 04, 2020 / 07:46 am

Pawan Tiwari

अयोध्या राम मंदिर: अध्यात्म विभाग का बड़ा फैसला, सभी शासकीय मंदिरों में रामधुन और सुंदरकांड करने की अनुमति


भोपाल. बुधवार को अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास होना है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में उल्लास का माहौल है। इसी बीच मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मध्यप्रदेश के अध्यात्म विभाभ ने प्रदेश के सभी शासकीय मंदिरों में रामधुन, सुंदरकांड और दीप प्रज्जलित करने की अनुमति दे दी है।
राज्य शासन ने शासकीय देवस्थान और मंदिरों की 4 एवं 5 अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमण से सावधानी और संबंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए रामधुन और सुंदरकाण्ड के रिकार्ड बजाने की अनुमति दी है। उल्लेखनीय है राम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न शासकीय देवस्थान एवं मंदिरों द्वारा उक्त अनुमति माँगी गई थी।
नहीं मिलेगी अलग से धनराशि
अध्यात्म विभाग की उपसचिव द्वारा जारी किए गए लेटर में कहा गया है कि मंदिर में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाए। इस आयोजन के लिए मंदिर को अलग से किसी भी प्रकार की धन राशि नहीं दी जाएगी।

Home / Bhopal / अयोध्या राम मंदिर: अध्यात्म विभाग का बड़ा फैसला, सभी शासकीय मंदिरों में रामधुन और सुंदरकांड करने की अनुमति

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.