scriptराम मंदिर ट्रस्ट निर्माण की घोषणा: उमा बोलीं- इसी पल के इंतजार के लिए कभी अयोध्या में प्राण हथेली पर रखे थे | Ayodhya: Um bharati on Ram mandir trust | Patrika News

राम मंदिर ट्रस्ट निर्माण की घोषणा: उमा बोलीं- इसी पल के इंतजार के लिए कभी अयोध्या में प्राण हथेली पर रखे थे

locationभोपालPublished: Feb 05, 2020 01:54:04 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

उमा भारती इन दिनों गंगा यात्रा पर थीं।

ram_mandir.jpg
भोपाल. अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा कर दी गई है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में इस ट्रस्ट का नाम ‘श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ होगा। पीएम मोदी ने कहा- सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर को अयोध्या मामले में फैसला सुनाया था। इसमें 3 महीने के अंदर ट्रस्ट के गठन की बात कही थी। अब यही ट्रस्ट राम मंदिर का निर्माण करेगा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि अयोध्या एक्ट के तहत अधिग्रहीत 67 एकड़ भूमि भी ट्रस्ट को हस्तांतरित की जाती है। इस घोषणा के बाद मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम ने खुशी जाहिर की है।
क्या कहा पूर्व सीएम ने
मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्रस्ट निर्माण की घोषणा पर पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री जी ने संसद में जो कैबिनेट के निर्णय की घोषणा की है, ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट की देखरेख में मंदिर बनेगा। बस इसी घड़ी का तो इंतजार था, इसी के लिए कभी अयोध्या में प्राण हथेली पर रख लिए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का बहुत-बहुत अभिनंदन।
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
पूरा देश अभिनंदन के योग्य
उमा भारती ने कहा- जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था तब पूरे देश ने इस फैसले का स्वागत किया था। इसके लिए पूरा देश अभिनंदन का पात्र है। उाम भारती ने कहा- अब राम मंदिर निर्माण का मार्ग खुल गया है अब रामराज्य की बारी है। उमा भारती ने कहा- मैं इस फैसले का श्रेय नहीं लेना चाहूंगा लेकिन संतोष जरूर हुआ है। ये दिन मेरे जीवन का सबसे ऐतिहासिक और बेहद खास दिन है।

राम मंदिर आंदोलन से जुड़ीं थी उमा भारती
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के आंदोलन से उमा भारती जुड़ीं थी। उमा भारती भी बाबरी विध्वंश के दौरान अयोध्या में थीं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उमा भारती ने कहा था- आडवाणी जी का अभिनंदन जिनके नेतृत्व में हम सब लोगों ने इस महान कार्य के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो