scriptकांग्रेस में घमासान: पार्टी से निष्कासित नेता का आरोप, कमलनाथ-दिग्विजय के बेटों के मोह के कारण गिरी कांग्रेस सरकार | azad singh dabas attacks on digvijaya singh and kamal nath | Patrika News

कांग्रेस में घमासान: पार्टी से निष्कासित नेता का आरोप, कमलनाथ-दिग्विजय के बेटों के मोह के कारण गिरी कांग्रेस सरकार

locationभोपालPublished: Nov 28, 2020 09:26:50 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

उपचुनाव में कांग्रेस को केवल 9 सीटों पर जीत मिली थी।

कांग्रेस में घमासान: पार्टी से निष्कासित नेता का आरोप, कमलनाथ-दिग्विजय के बेटों के मोह के कारण गिरी कांग्रेस सरकार

कांग्रेस में घमासान: पार्टी से निष्कासित नेता का आरोप, कमलनाथ-दिग्विजय के बेटों के मोह के कारण गिरी कांग्रेस सरकार

भोपाल. मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में अंतर्कलह और घमासान मचा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन में बदलाव कर सकती है। वहीं, दूसरी तरफ बड़े नेता अपनी ही पार्टी पर हमलावर हो गए हैं। कांग्रेस से निष्कासित रिटायर्ड आईएएस अफसर आजाद सिंह डबास ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। डबास ने कहा- कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने अपने बेटे के मोह के कारण पार्टी को डूबा दिया।
कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद आजाद सिंह डबास ने पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही नेताओं ने पार्टी पर ध्यान नहीं दिया और यही कारण रहा कि सरकार गिर गई। दोनों नेताओं का ध्यान अपने बेटों पर था। उन्होंने निष्कासन के पीछे कारण जानने के लिए पार्टी उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर को पत्र भी लिखा है।
डबास ने दी चेतावनी
आजाद सिंह डबास ने पार्टी और संगठन को चेतावनी दी है कि यदि निष्कासन का स्पष्टीकरण पार्टी नहीं देती है, तो वह केंद्रीय नेतृत्व को 15 महीने में कांग्रेस की सरकार में हुए भ्रष्टाचार और सरकार गिरने की असल वजह को बताएंगे। डबास ने कहा मैंने पार्टी की रीति-नीति के खिलाफ कोई काम नहीं किया।
हाई कमान को बताऊंगा सरकार गिरने के कारण
उन्होंने कहा पार्टी ने 2023 तक विपक्ष में रहना तय कर लिया है। पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव में 50 की संख्या भी पार नहीं कर पाएगी। मुझे 1 सप्ताह के अंदर निष्कासित करने का कारण नहीं बताए जाने पर मैं केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश में 15 माह के कांग्रेसी शासन काल में हुए भ्रष्टाचार और सरकार गिरने के असली कारण बताऊंगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो