scriptपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने दिग्विजय को दी भोपाल से चुनाव लड़ने की चुनौती | Babulal Gaur gave Digvijay challenge of contesting from Bhopal | Patrika News

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने दिग्विजय को दी भोपाल से चुनाव लड़ने की चुनौती

locationभोपालPublished: Mar 18, 2019 11:53:35 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

गौर ने कहा – आ जाएं भोपाल, हो जाएं दो-दो हाथ। आ जाएं, पराक्रम दिखाएं। भोपाल से जीतकर दिखाएं मालूम पड़ जायेगा। भोपाल से जीतना लोहे के चने चबाना है। बीजेपी की जड़ें बहुत मजबूत हैं यहां भूलकर नहीं आ जाना।

Babulal Gaur gave Digvijay

Babulal Gaur gave Digvijay

भोपाल. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को कठिन सीट से चुनाव लड़ने को लेकर राजनीति में घमासान मचा गया है। पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिग्विजय को मुश्किल सीट से चुनाव लड़ाने का निर्देश दिया था। बाद में सिंधिया ने भी कमलनाथ के इस बात का समर्थन किया।

सोमवार को दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने दिग्विजय को भोपाल से चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी। गौर ने कहा – आ जाएं भोपाल, हो जाएं दो-दो हाथ। आ जाएं, पराक्रम दिखाएं। भोपाल से जीतकर दिखाएं। मालूम पड़ जायेगा। भोपाल से जीतना लोहे के चने चबाना है। बीजेपी की जड़ें बहुत मजबूत हैं यहां। भूलकर नहीं आ जाना।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1107463026083389440?ref_src=twsrc%5Etfw

दिग्विजय ने कहा, चुनौतियों को स्वीकार करना मेरी आदत, 77 की जनता लहर में चुनाव भी जीता था। धन्यवाद कमलनाथ जी जो मुझे इस लायक समझा, कठिन सीट से चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया, आपका आभारी हूं।

पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा, दिग्विजय सिंह के लिए मप्र मुफीद नहीं। दिग्विजय सिंह मप्र की सरल सीट से भी लड़ेंगे तो हारेंगे। हमारा आम कार्यकर्ता भी दिग्गी को कम से कम एक लाख से हरा देगा। यह कांग्रेस के बिखराव विभाजन के साफ संकेत हैं।

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर बोले- मप्र में सत्ता का संघर्ष चल रहा है। अकेले दिग्विजय के नहीं कांग्रेस में सबसे नेता सिर्फ राहुल गांधी ही हैं। और तो कोई इनके पास बड़ा नेता है नहीं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो