scriptसोशल मीडिया पर नाबालिग से दोस्ती गांठ किया दुष्कर्म | Bad work with minor girl after friendship on social media | Patrika News

सोशल मीडिया पर नाबालिग से दोस्ती गांठ किया दुष्कर्म

locationभोपालPublished: Feb 24, 2020 07:22:52 am

राजधानी में बढे दुष्कर्म misdeed के मामले…

woman alleges rape by boyfriend in gwalior hotel

शादीशुदा महिला से दोस्ती कर प्रेमी बोला होटल में आ जाऊ वरना बच्चों को मार दूंगा, आते ही की घिनौनी हरकत

भोपाल@सुनील मिश्रा की रिपोर्ट…

राजधानी में दुष्कर्म के मामले लगातार बढते जा रहे हैं। मॉडलिंग करने वाली युवती से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती गांठ युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने जब उसके साथ पहली बार गलत काम किया था, तब वह नाबालिग थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया कर उसकी तलाश में जुटी है।
परवलिया पुलिस के मुताबिक, कोलार निवासी 18 वर्षीय युवती 10वीं तक पढ़ी है। पढ़ाई छोडऩे के बाद वह मॉडलिंग करने लगी। छह महीने पूर्व उसकी सोशल मीडिया के जरिए पीयूष मालवीय से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों की बात होने लगी।
इसी बीच पीयूष उसे शादी का झांसा देते हुए अपने साथ परवलिया स्थित ग्रीन व्हेली कॉलोनी लेकर गया। उसने कहा कि दोस्त का जन्मदिन है। वहां अपने किसी दोस्त के रूम पर उससे शारीरिक संंबंध बनाए। उस समय युवती की उम्र 17 साल 11 महीने की थी। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह कहने लगा कि बालिग होने के बाद शादी कर लेंगे। बालिग होने पर युवती ने शादी को कहा तो आरोपी मुकर गया।
इधर, दो बच्चों के पिता ने युवती से किया दुष्कर्म

वहीं एक अन्य मामले में कोलार थाना पुलिस ने बताया कि 19 साल की युवती अशोका गार्डन में रहती है। इससे पूर्व वह कोलार में रहती थी। उसने अशोका गार्डन पुलिस को शिकायती आवेदन देते हुए बताया था कि 13 फरवरी 2019 को उसकी मुलाकात आजम खान से हुई थी। वह वेलेनटाइन डे पार्टी में गई थी।
वहां दोनों में दोस्ती के बाद प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। प्रेम प्रसंग शुरू होने के बाद आजम खान उससे लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। पीडि़ता ने उसे शादी का कहा तो वह टालने लगा। अपने स्तर पर जब युवती ने पता किया तो उसे पता चला कि आजम खान पहले से ही शादीशुदा है।
उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। अशोका गार्डन पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी कोलार पुलिस को भेजी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो