scriptसोशल मीडिया स्टार बन गए राजकुमार शास्त्री, महंगाई पर गाया बघेली गीत दुनियाभर में छाया | Bagheli folk song sung for inflation goes viral on social media | Patrika News

सोशल मीडिया स्टार बन गए राजकुमार शास्त्री, महंगाई पर गाया बघेली गीत दुनियाभर में छाया

locationभोपालPublished: Aug 16, 2022 07:39:03 am

Submitted by:

Manish Gite

महंगाई पर लिखे ‘सिलेंडर सस्ता कर दे’ गीत ने विंध्य के गायक को बनाया सोशल मीडिया स्टार…>

bagheli.png

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र के एक लोकगीत कलाकार (Folk singer) को सोशल मीडिया स्टार बना दिया। विंध्य क्षेत्र के रीवा जिले के लोकगीत कलाकार राजकुमार शास्त्री (ramkumar shashtri) ने बघेली भाषा (bagheli language) में 3 माह पहले महंगाई पर गाना लिखा ‘सिलेंडर सस्ता कर दो, दारू महंगी कर दो’ …यह गाना पहले खास कमाल नहीं दिखा सका था। लेकिन, जैसे-जैसे महंगाई (Inflation) बढ़ती जा रही है, गीत सोशल मीडिया में सूर्खियां बटोरने लगा है। कुछ ही दिनों में लाखों लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर किया। राजकुमार ने बताया, जब लिखा था तब नहीं सोचा था कि ये गीत इतना चर्चित हो जाएगा।

 

https://youtu.be/9vos8B8f-jY

सरकार ने फेरा मुंह

विंध्य की बोली बघेली को बचाने के लिए कई लोक कलाकार प्रयासरत हैं लेकिन सरकार ने मुंह फेर रखा है।

 

पूर्व विस अध्यक्ष पर भी लिख चुके हैं गीत

शास्त्री ने 2003 में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के लिए गाना लिखा और गाया था। इस गाने से पहचान मिली। उन्होंने गीत की विधा पिता से सीखीं। घर की माली हालत ठीक नहीं थी, इसलिए 1992 में ऑटो भी चलाया, पर मन संगीत में था, इसलिए 1997 में गायन से डिप्लोमा करने बीएचयू में दाखिला ले लिया। वहां भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के साथ भी ढोलक और हारमोनियम ढोते थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो